LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिहार में रंगोत्सव शुरु होने के साथ मौसम का बदल गया मिजाज, कहीं रंग से तो कहीं वर्षा के फुहारों से सराबोर होंगे लोग, इन जिलों में झमाझम हो सकती है बारिश

बिहार में रंगोत्सव शुरु होने के साथ मौसम का बदल गया मिजाज, क

पटना- बिहार में होलिका दहन के साथ रंगोत्सव शुरू हो गया. होली की मस्ती शुरु हो गई है.  ऐसे में बिहार में मौसम ने एकबार फिर करवट ले लिया है. . मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार के कई जिलों में 25 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. रविवार की सुबह से हीं राजधानी पटना के मौसम का मिजाज बदला हुआ है, बादल छाए हुए हैं और लोगों को सुबह में गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है. 

मौसम विभाग के अनुसार हिमालयी क्षेत्र में बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण  25 मार्च को बिहार  के उत्तर-मध्य और उत्तर पूर्व भागों में बारिश की संभावना है. आज यानी सोमवार को पटना और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहने की संभावना  है. 

आज यानी 25 मार्च को भी सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में भी बारिश की फुहारें लोगों को भींगा सकती है. यानी कि होली के दिन लोगों को ठंड का एहसास होगा.मौसम विभाग के अनुसार बिहार के कुछ जिलों में बारिश होने और बिजली चमकने की संभावना है. हालांकि कुछ जिलों में दिन में धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी भी होगी तो कहीं आंशिक बादल छाए रहेंगे. इस दौरान बिहार के कई जिलों के  अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री से. की वृद्धि होने की संभावना है.

होली का रंग लोगों पर चढ़ना शुरु हो गया है. वहीं होलिकादहन के साथ हीं रंगोत्सव की सुआत हो गई है तो मौसम ने भी अपना रंग बदल लिया है. राजधानी पटना के आसपास सुबह से हीं बादल छाए हुए हैं. ऐसे में बारिश कहीं मस्ती में खलल न डाल दे.

NSIT
Nsmch