LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिहार के मौसम में सबसे बड़ा बदलाव, सर्दी का आलम, मौसम विभाग ने 5 दिनों के लिए ये अलर्ट किया जारी

बिहार के मौसम में सबसे बड़ा बदलाव, सर्दी का आलम, मौसम विभाग

पटना. बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है. पश्चिमी विक्षोभ का असर सूबे पर पड़ सकता है. पछुआ हवा के सतत प्रवाह के कारण सुबह और शाम में टंड का असर अभी कम होने वाला नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार पूरे बिहार में दिन में धूप खिलेगी लेकिन रात में ठंड कंपकपाएगी. 

बिहार के मौसम में हर दिन  बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है. इसके तहत 9 से 13 मार्च तक फिलहाल तेज ठंड हवा चलेगी. जिसका असर लोगों के स्वास्थ्य को बिगाड़ सकता है. ऐसे में सुबह शाम गर्म कपड़े पहनने की सलाह जारी की गई है. 

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार पटना सहित सूबे के अधिकांश हिस्सों में पछुआ हवा की गति 15-20 किमी प्रति घंटा और कुछ स्थानों पर 30 किमी प्रति घंटा तक चलने की संभावना है. ऐसे में  विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. पहाड़ों पर बर्फवारी के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट तापमान में आ सकती है.  

ठंडी पछुआ हवा के कारण दिन और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री का अंतर देखा जा रहा है, जिससे लोगों को सुबह और शाम में हल्की ठंड का एहसास हो रहा है.दिन चढ़ने के साथ तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है. वहीं, पिछले दिनों के मुकाबले हवा की रफ्तार भी काफी कम है. इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार यह स्थिति अभी एक सप्ताह तक रहने वाली है.

NSIT
Nsmch