फरवरी में पड़ेगी कड़ाके की ठंड? या मिलेगी राहत, मौसम बिभाग ने बता दिया बिहार का मौसम

फरवरी में पड़ेगी कड़ाके की ठंड? या मिलेगी राहत, मौसम बिभाग न

पटना:  बिहार में मौसम तेजी से  बदल रहा है. शुक्रवार को सूबे के कई जिलों में कड़ी धूप निकली. पटना समेत राज्य के 22 शहरों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई. पटना  का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं 5.5 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी में सबसे  न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. खगड़िया में अधिकतम तापमान में वृद्धि नहीं दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार चार-पांच फरवरी को  23  जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है. 

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार  दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 3 फरवरी से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है.विभाग के अनुसार राज्य में ठंड का असर कम होगा. न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होने लगी जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलने की है. .

Diarch GO

बिहार के कुछ जगहों पर शुक्रवार को आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं. तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है.लोगों को दिन में गर्मी तो रात में सर्दी का सामना करना पड़ेगा.  3 से 5 फरवरी के बीच बिहार के कुछ शहरों में बूंदाबांदी होने की संभावना हैं. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी बिहार में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसके प्रभाव से बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है. वहीं 3 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है. इसके 5 फरवरी तक जाने के आसार हैं. इसके बाद एक बार फिर से राज्य में ठंड बढ़ सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार फरवरी में पटना समेत कमोबेस सभी जिलों का न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा.बिहार में शीतलहर से निजात मिलेगा. वहीं बारिश सामान्य से अधिक रहने की संभावना है. विभाग के अनुसार फरवरी में तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी.

NSIT
Nsmch

मौसम बदलने से लोगों के स्वास्थ्य पर खासा असर पड़ रहा है. मौसम जनित बिमारियों की जद में लोग आ रहे हैं.ऐसे में चिकित्सकों ने सावधानी बरते की सलाह दी है.