LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

बक्सर सदर अस्पताल में जीविका करेंगी साफ सफाई और कपड़े की धुलाई, डीएम ने कार्य का किया शुभारम्भ

बक्सर सदर अस्पताल में जीविका करेंगी साफ सफाई और कपड़े की धुला

BUXAR : आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा सदर अस्पताल बक्सर में जीविका दीदी के द्वारा साफ-सफाई एवं वस्त्र धुलाई का कार्य का शुभारंभ किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि दिनांक 13.02.2023 को राज्य स्वास्थ्य समिति एवं जीविका के बीच अनुबंध के तहत बिहार राज्य के 38 जिलों में सदर, जिला अस्पताल एवं अनुमंडल अस्पताल में अंतवासी मरीजों के लिए वस्त्र की धुलाई एवं अस्पताल परिसर की साफ-सफाई का कार्य जीविका दीदियों द्वारा कराने का निर्णय लिया गया है। जिसमें सभी जीविका दीदियों को देखपाल एवं पदस्थापन संकुल स्तरीय संध के द्वारा किया जाना है। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जीविका एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए बेहतर साफ-सफाई एवं धुलाई की बेहतर सेवा प्रदान करना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जीविका दीदियों द्वारा पूरे अस्पताल परिसर एवं कार्यालय की साफ-सफाई किया जायेगा। इस कार्य का सुचारू रूप से सफल संचालन हेतु संकुल संध द्वारा 42 जीविका दीदियों को अस्पताल के साफ-सफाई हेतु प्रतिनियुक्त किया जाना है। जिसमें जीविका दीदियों को रोस्टर के अनुसार तीन शिफ्ट में प्रातः 06:00 बजे से अपराहन 02:00 बजे तक, अपराहन 02:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक एवं रात्रि 09:00 बजे से प्रातः 06:00 बजे तक कार्य करेंगी। ग्राउंड फ्लोर हेतु 11 दीदी, प्रथम तल हेतु 09 दीदी, द्वितीय तल हेतु 10 दीदी, तृतीय तल हेतु 10 दीदी, लेवर रूम के लिए रिर्जव दीदी, एसएनसीयू के लिए तीन दीदी एवं आपातकालीन सेवा के लिए एक जीविका दीदी अपने निर्धारित समय सारणी के अनुसार कार्य करेंगी।

सिविल सर्जन एवं डीपीएम कार्यालय के लिए एक-एक जीविका दीदियों को पदस्थापित किया गया है। ग्राडेन एवं ड्रेनिंग के लिए दो-दो जीविका दीदियों को पदस्थापित किया गया है। साथ में अस्पताल के परिसर के साफ-सफाई की भी जिम्मेदारी दिया गया है। सभी जीविका दीदियाँ अपने रोस्टर के अनुसार अपने जिम्मेवारी का निर्वहन अच्छे से करेंगी।

वस्त्र धुलाई के लिए दो जीविका दीदियों एवं एक पुरूष को पदस्थापित किया गया है। इनके कार्यों के पर्यवेक्षण हेतु संकुल संध को नामित किया गया है। माह अगस्त में अनुमंडल अस्पताल डुमराँव में भी इसकी शुरूआत कर दी जायेगी। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, सिविल सर्जन बक्सर, डीपीएम बक्सर एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

NSIT
Nsmch

पुष्कर की रिपोर्ट