LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिहार में लौटेगी ठंड? बारिश से बदल सकता है मौसम का मिजाज, जान लें अपने जिले के वेदर का हाल

बिहार में लौटेगी ठंड? बारिश से बदल सकता है मौसम का मिजाज, जा

पटना: पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार के मौसम का मिजाज बदलने वाला है.  इसके कारण गरज के सात बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है.  उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर तेज हवाएं चल रही हैं.पटना में 25 फरवरी को मौसम साफ रहेगा, लेकिन मौसम विभाग अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण 26 और 27 फरवरी को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.  28 फरवरी से मौसम साफ होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. हैं.

मौसम विबाग के अनुसार पटना का न्यूनतम तापमान 13 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं अधिकतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. इस कारण बिहार में 26 और 27 फरवरी को बारिश होने की संभावना है. इस दिन न्यूनतम तापमान 13 डिग्री, वहीं अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 

मौसम विभाग के अनुसार पटना समेत राज्य के कई जिलों में 27 फरवरी के बारिश के बाद 28 और 29 फरवरी को कोहरा देखने को मिल सकता है. 

NSIT
Nsmch

 24 फरवरी को एकबार फिर पश्चिमी विक्षोभ ने पश्चिमी हिमालय में दस्तक गिया है. मौसम विभाग के अनुसार इसका असर बिहार पर भी पड़ेगा. 26 और 27 फरवरी से बिहार के 19 जिलों पटना, गया, जहानाबाद,नालंदा,  बेगूसराय, नवादा,अरवल, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, लखीसराय शेखपुरा, बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, खगड़िया में एक-दो स्थानों पर कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है पटना मौसम विभाग के अनुसार 24 फरवरी को एकबार फिर पश्चिमी विक्षोभ आने की वजह से इस माह के अंत तक ठंड रहने की संभावना है.

बिहार में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है. मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से राज्य के कई जिलों में 26 और 27 फरवरी को बारिश होने की संभावना है.सूबे के अधिकतर जिलों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी  हुई है लेकिन रात में हल्की ठंड अभी भी बनी हुई है.इस साल ठंड ज्यादा दिन तक रह गई.  फिलहाल अगले 5 दिन तक सूबे के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.