LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

जिम ट्रेनर के प्यार में पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, 10 लाख रूपये देकर कराया एक्सीडेंट, बच जाने के बाद कराई हत्या

जिम ट्रेनर के प्यार में पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, 10 लाख रू

DESK: जिम ट्रेनर के प्यार में पड़ी एक पत्नी ने अपने पति को मारने के लिए तमाम कोशिशे की। पत्नी ने पहले तो अपने पति का एक्सिडेंट कराया लेकिन पति जब नहीं मरा तो घर में ही उसकी हत्या करा दी। वहीं पुलिस ने घटना के तीन साल के बाद मामले का खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि पत्नी ने पति को मौत के घाट उतारने के लिए 10 लाख की सुपारी दी थी। साजिशकर्ता पत्नी ने पति को मारवाने के लिए दो महीने में दूसरी बार जानलेवा हमला करवाई थी। 

दरअसल, मामला हरियाणा के पानीपत का है। जहां जिम ट्रेनर के प्यार में पत्नी ने पति को मौत के घाट उतार दिया है। मृतक विनोद बरारा है वहीं उसकी पत्नी निधि की करतूत हैरान करने वाली है। पुलिस की जांच के मुताबिक जिम ट्रेनर सुमित के प्यार में पड़ी निधि ने पहले भी एक बार पति विनोद का कत्ल कराने की कोशिश की थी। इसके तहत सुमित और निधि ने एक ट्रक चालक को 10 लाख में सुपारी दी थी और उससे विनोद की कार का ऐक्सिडेंट कराया था। 5 अक्टूबर, 2021 को कराए इस ऐक्सिडेंट में विनोद गंभीर रूप से घायल हुए था, लेकिन जान बच गई थी।

Diarch GO

वहीं जब निधि और सुमित का प्लान फेल हुआ तो वे फिर से मारने की जुगत भिड़ाने लगे। इस बीच उनके दिमाग में आइडिया आया कि ट्रक चालक से विनोद को गोली ही मरवा दी जाए। इस पर उसे फिर से लालच दिया गया और घर में ही विनोद की गोली मरवाकर हत्या करा दी। इसके बाद दावा किया गया कि ट्रक चालक देव सुनार ऐक्सिडेंट के मामले में कोर्ट से बाहर समझौते के लिए आया था। इससे विनोद ने इनकार किया तो उसने गोली ही मार दी। 

पुलिस ने इस कहानी पर यकीन भी कर लिया था, लेकिन तीन साल बाद विनोद के ऑस्ट्रेलिया रह रहे भाई प्रमोद ने फिर पुलिस से संपर्क किया तो फाइल दोबारा खुली। वहीं दूसरी ओर पति की मौत का गम मनाने का कुछ अरसे तक नाटक करने के बाद उसने बेटी को ऑस्ट्रेलिया भेज दिया था। फिर जिम ट्रेनर के साथ ही रहने लगी थी। उसकी लाइफस्टाइल भी बदल गई थी। इससे परिवार को शक होने लगा था। फिर पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला खुला और निधि एवं सुमित ने पकड़े जाने पर सब कुछ कबूल लिया। 

NSIT
Nsmch