LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

दरवाजे पर ई-रिक्शा लगाने से मना किया तो पड़ोसी ही हो गए दुश्मन, पिता-पुत्री को पिटकर किया गंभीर रूप से घायल

दरवाजे पर ई-रिक्शा लगाने से मना किया तो पड़ोसी ही हो गए दुश्

SITAMARHI : पड़ोसी को ई-रिक्शा दरवाजे पर लगाने से मना करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोपितों ने पीड़ित की जमकर पिटाई की एवं बीच-बचाव करने आई पुत्री का सिर फोड़ दिया। घटना सीतामढ़ी नगर थाना क्षेत्र के चकमहिला चौक स्थित वार्ड 16 की है जहाँ स्थानीय निवासी पिंटू दास ने रास्ता अवरुद्ध होने पर पड़ोसी जितेंद्र यादव को दरवाजे के बाहर खड़े ई-रिक्शा हटाने को कहा जिस पर आरोपित आग बबूला हो गया। 

आरोपी जितेंद्र अपने भाई अमरेंद्र यादव के साथ मिलकर जाति सूचक शब्दों के साथ गाली देते हुए पिंटू दास एवं उसके भाइयों को बेरहमी से पिटाई करने लगा। पिता को मार खाता देख बीच बचाव करने गई पिंटू दास की पुत्री नेहा कुमारी के सिर पर धारदार हथियार से आरोपितों ने वार कर दिया जिससे युवती लहूलुहान हो गई। खून से लतपत नेहा को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। 

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपित घर में छिप गए। पीड़ित पिंटू दास ने एससी-एसटी थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

 सीतामढ़ी से अविनाश कुमार की रिपोर्ट