LATEST NEWS

  • Bhojpur constable
  • Bhojpur constable: भोजपुर में खाकी पर वसूली के आरोप, वीडियो वायरल; सिपाही पर कार्रवाई के संकेत

  • Bhagalpur Event
  • Bhagalpur Event: भागलपुर में रोशन रोही और डिंपल सिंह की एक झलक पाने को बेताब हुई भीड़, पुलिस

  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई

  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने दी चेतावनी, 2-3 दिन में रिकवरी नहीं होने पर होगी कार्रवाई
  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने

  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान,72 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, फिर 10 अपराधियों को उम्रकैद;
  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता

बिहार में सूरज दिखाने लगे आंख तो चढ़ने लगा तापमान का पारा, सूबे में गर्मी का तांडव शुरु, लू को लेकर अलर्ट

बिहार में सूरज दिखाने लगे आंख तो चढ़ने लगा तापमान का पारा, स

पटना- बिहार में मौसम का मिजाज गरमाता जा रहा है. सूबे के नौ  जिलों का तापमान सोमवार को 40 डिग्री से. को पार कर गया. मौसम विभाग के अनुसार अब गर्मी से तांडव मचने वाली है क्योंकि तापमान का पारा अब चढ़ेगा.

मौसम विभाग के अनुसार दिन के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं रात के तापमान  में भी  बढ़ोतरी होगी. लू चलने की आशंका मौसम विभाग ने व्यक्त की है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में राज्य के कई जिलों में लू की स्थिति जारी रहेगी.

सोमवार को औरंगाबाद में अधिकतम तापमान , 41.2 डिग्री सेल्सियस,  शेखपुरा जिले में  41.8 डिग्री सेल्सियसखगड़िया में 40.9 डिग्री सेल्सियस, भोजपुर, बांका और नवादा में 40.7 डिग्री सेल्सियस, रोहतास में 40.2 डिग्री सेल्सियस, गया और मोतिहारी में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

16 अप्रैल को लू चलने को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. साथ ही लोगों को बचने की सलाह दी है. अप्रैल के दूसरे सप्ताह की शुरुआत से ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया.  तापमान में वृद्धि के कारण सुबह 8 बजे से हो तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं. वहीं रात के तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

NSIT
Nsmch

चिकित्सकों ने भी इस मौसम में बच कर रहने की सलाह दी है. डॉक्टर्स का कहना है कि अधिक गर्मी पड़ने से शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है. इससे बचने के लिए ज्यादा पानी पीने और तरल पदर्थों के सेवन की सलाह दी गई है. डॉक्टर्स ने गरीठ खाने खाने से परहेज करने की बात कही है.  तबीयत खराब होने पर बिना देर किए चिकित्सक की सलाह लेने की बात कही है. ओआरएस के सेवन की सलाह भी चिकित्सकों ने दी है.

 वहीं आपदा प्रबंधन विभाग ने दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक बिना काम के सड़कों पर नही निकलने की सलाह दी है. विभाग के अनुसार बहुत जरुरी होने पर पूरे शरीर को ढ़क कर निकलने , तरल पेय पदार्थो के सेवन  की सलाह दी है.