LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

सूरज ने तरेरी आंख तो टूटने लगा बिहार में तापमान का रिकार्ड, लू को लेकर मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

सूरज ने तरेरी आंख तो टूटने लगा बिहार में  तापमान का रिकार्ड,

पटना- बिहार में तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक लगातार अभी तापमान बढ़ते रहने की संभावना व्यक्त की है. पटना मौसम विभाग की ओर से लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. शुक्रवार को दक्षिण बिहार के अधिसंख्य जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा. इसके अलावे उत्तर बिहार के पश्चिम और मध्य इलाके के जिलों में भी तापमान में वृद्धि दर्ज की गई.

राजधानी पटना सहित 13 जिलों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया. शेखपुरा और मोतिहारी में हीट वेव के साथ उष्ण लहर एवं लू की स्थिति रही.

Diarch GO

जिन जिलों में 40 डिग्री से ऊपर तापमान रहा उनमें पटना के अलावा गया, औरंगाबाद, नवादा, रोहतास, जमुई, खगड़िया, बांका, मधुबनी, पश्चिम चंपारण और सीवान शामिल है.

 दक्षिण बिहार के अलावा उत्तर बिहार में भी तापमान में अधिक वृद्धि के साथ-साथ भीषण गर्मी की संभावना बनती दिख रही है. यह अगले तीन से चार दिनों तक जारी रहेगा.

NSIT
Nsmch

मौसम विभाग ने 20 अप्रैल तक अलर्ट जारी किया है. लोगों को अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने की उम्मीद नहीं है.  मौसम विभाग द्वारा लू चलने की चेतावनी दी गई है और लोगों से लू से बचने की अपील की गई है. विभाग ने बिना काम के दोपहर में घर से बाहर निकलने से परहेज की सलाह दी है. 

वर्तमान में गर्म हवाएं एवं लू को देखते हुए हमें सावधानी बरतनी होगी. गर्म हवा एवं लू का काफी प्रतिकूल प्रभाव हमारे शरीर पर भी पड़ता है, जो कभी-कभी घातक भी साबित हो सकता है लेकिन, थोड़ी से सावधानी और दिशा-निर्देशों का पालन कर लू व गर्म हवाओं के बुरे प्रभाव से बचा जा सकता है. 

बार-बार पानी पीयें. सफर में अपने साथ पीने का पानी अवश्य रखें. धूप में जाते समय  हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।.गमछा या टोपी से अपने सिर को ढकें. हल्का भोजन करें, मौसमी फल जैसे-तरबूज, खीरा, ककड़ी, खरबूज, संतरा आदि का अधिकाधिक सेवन करें.  घर में बने पेय पदार्थ जैसे लस्सी, नमक-चीनी का घोल, छाछ, नींबू-पानी, आम का पन्ना इत्यादि का नियमित सेवन करें अगर तबीयत ठीक न लगे या चक्कर आये तो तुरंत डाक्टर से संपर्क करें.

लू लगे व्यक्ति को छांव में लिटा दें. अगर उनके शरीर पर तंग कपड़े हों तो उसे ढीला कर दें अथवा हटा दें.  लू लगे व्यक्ति का शरीर गीले कपड़े से पोछें या ठंडे पानी से नहलाएं एवं बार-बार गीले कपड़े से शरीर को पोछें. ओआरएस, नींबू पानी, नमक-चीनी का घोल, छाछ या शर्बत पीने को दें, यह शरीर में जल की मात्रा को बढ़ाता है.