LATEST NEWS

  • Bihar News :गयाजी में जमीन विवाद को लेकर सुरक्षा पर उठे सवाल, पीड़ितों ने एसएसपी से लगाई निष्पक्ष कार्रवाई की गुहार
  • Bihar News :गयाजी में जमीन विवाद को लेकर सुरक्षा पर उठे सवाल, पीड़ितों ने एसएसपी से लगाई निष्पक्ष

  • नशामुक्त बिहार के सघन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, इंजीनियरिंग कॉलेज में सीएम के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण
  • नशामुक्त बिहार के सघन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, इंजीनियरिंग कॉलेज में सीएम के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण

  • Bihar News : पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, माखन भोग वर्कशॉप का लाइसेंस किया निलंबित, बंशी लाल रेस्टोरेंट में बासी खाद्य सामग्री किया नष्ट
  • Bihar News : पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, माखन भोग वर्कशॉप का लाइसेंस किया निलंबित, बंशी

  • नक्सलमुक्त बिहार की उपलब्धि राष्ट्रीय मंच पर होगी प्रदर्शित,  केवड़िया के राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होंगे बिहार के 1100  प्रतिभागी
  • नक्सलमुक्त बिहार की उपलब्धि राष्ट्रीय मंच पर होगी प्रदर्शित, केवड़िया के राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल

  • Bihar News : बिहार में शिक्षा विभाग का अनोखा कारनामा, शिक्षिका को 17.49 लाख का किया गया एरियर भुगतान, मचा हड़कंप
  • Bihar News : बिहार में शिक्षा विभाग का अनोखा कारनामा, शिक्षिका को 17.49 लाख का किया गया एरियर

हरियाणा में बदली विधानसभा चुनाव की तारीख तो आपस में भिड़े पक्ष-विपक्ष के नेता, शायराना अंदाज में किया एक दूसरे पर जमकर वार...

हरियाणा में बदली विधानसभा चुनाव की तारीख तो आपस में भिड़े पक

DESK: हरियाणा में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। लेकिन उससे पहले चुनाव आयोग ने एक बड़ा परिर्वतन किया है। चुनाव आयोग ने पहले से प्रस्तावित चुनाव के ताऱीख में बदलाव कर दिया है। चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि अब प्रदेश में 1 अक्टूबर की जगह 5 अक्बूटर को मतदान होगा। चुनाव अयोग के इस घोषणा के बाद बीजेपी औऱ जेजेपी ने चुनाव आयोग के इस फैसले पर खुशी जाताई है। तो वहीं काग्रेंस चुनाव आयोग के इस फैसले पर बीजेपी और जेजेपी को घेर रही है।

दरअसल, चुनाव आयोग के तरफ से जब वोटिंग तारीख में बदलाव किया गया तो उस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट किया। अपने पोस्ट में दुष्यंत चौटाला ने लिखा कि ‘’दिन तो बढ़े है बीजेपी के सिर्फ चार देखना,अब और ज्यादा बुरी होगी उनकी हार देखना।  

वहीं इस बयान पर कांग्रेस के तरफ से भी जबरदस्त पलटवार किया गया है। हरियाणा कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंड़ल से दुष्यंत चौटाला के पोस्ट पर रिप्लाई करते हुई लिखा कि "फिर ना ठग ले कोई गद्दार देखना, रूप बदल कर आये हैं भाजपा के यार देखना"। दोनों पार्टियों ने अलग अंदाज में शायरी के माध्यम से एक दूसरे पर हमला बोला है। 

बता दें कि, चुनाव आयोग द्वारा मतदान की तारीख बढ़ाने पर पूर्व डिप्टी सीएम और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा था, "हम चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत करते हैं लेकिन इससे साफ पता चलता है कि बीजेपी अपनी हार से बचने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है, पर इससे क्या होगा? जनता ने बीजेपी को प्रदेश से उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। हमें चार दिन प्रचार के और मिलेंगे हमारे कार्यकर्ता और मजबूती से मैदान में उतरेंगे और इस रण को जीतेंगे"।

NSIT
Nsmch

 रितीक की रिपोर्ट