LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

बुजुर्ग दुकानदार ने अंडा का पैसा मांगा तो बदमाशों ने पीट -पीटकर की हत्या, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर की आरोपियों के गिरफ़्तारी की मांग

बुजुर्ग दुकानदार ने अंडा का पैसा मांगा तो बदमाशों ने पीट -पी

ARWAL : जिले के करपी थाना क्षेत्र के कोहड़ौल गाँव में एक बुजुर्ग दुकानदार ने कुछ बदमाशों से अंडा का पैसा मांगा तो उन्होंने पीट-पीट कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान 61 वर्षीय अयोध्या सिंह के रूप में की गयी है, जो कोहड़ौल गांव के रहने वाले थे। गांव में ही वो अंडा की गुमटी लगाते थे। गाँव के ही कुछ लोग उनकी गुमटी के पास आए और उधार में ही अंडा मांगने लगे। लेकिन अयोध्या सिंह ने इन लोगों को उधार में अंडा देने से मना कर दिया। इसके बाद यहाँ के बदमाश अयोध्या सिंह से बहस करने लगे। 

धीरे-धीरे बहसबाजी मारपीट में तब्दील हो गई। जिसमें इन बदमाशों ने अचानक बुजुर्ग अयोध्या सिंह पर हमला कर दिया। इस दौरान अयोध्या सिंह की बेरहमी से पिटाई की गई। अयोध्या सिंह को अधमरा कर सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। अयोध्या सिंह की पिटाई किए जाने की सूचना मिलने के बाद उनके परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान अयोध्या सिंह की मौत हो गई।  

Diarch GO

इस घटना के बाद नाराज लोगों ने जहानाबाद-अरवल राष्ट्रीय राजमार्ग 110 को जाम कर दिया। आक्रोशित लोग इस जघन्य हत्याकांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। अयोध्या सिंह के बेटे बिमलेश कुमार ने बताया कि पिता की गुमटी पर उधार में ही अंडा खाकर चले जाते थे और पैसे मांगने पर विवाद करते थे। 

बुधवार को जब  पिता ने उधार देने से मना कर दिया। तब  बदमाशों ने गुमटी में आकर बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर करपी थाने के पुलिस पहुंचकर  मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

NSIT
Nsmch

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट