LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिहार में पछुआ हवा ने बढ़ा दी ठंड, तापमान का पारा गिरने से बढ़ी कनकनी, जान लें अपने जिले का हाल

बिहार में पछुआ हवा ने बढ़ा दी ठंड, तापमान का पारा गिरने से ब

 पटना के साथ ही बिहार के अधिकांश जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है. सूबे में पछुआ हवा ने कनकनी बढ़ा दी है. अगले दो दिन  पछुआ हवा की रफ्तार 20-30 किमी प्रति घंटे से लेकर 40 किमी प्रति घंटे तक चलने की संभावना है. जिसके प्रभाव से अगले 3 दिनों के दौरान राज्य के  न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. इसके साथ ही अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार  बिहार में  दिन का तापमान 22 से 24डिग्री सेल्सियसके बीच वहीं रात्रि का तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. इस दौरान आसमान बिल्कुल साफ रहेगा और धुप खिली रहेगी.

मौसम विभाग के अनुसार फरवरी के शुरुआती पंद्रह दिन सुबह-शाम कोहरे और ठंड का प्रभाव रहेगा. दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिलेगी लेकिन शाम के बाद ठंड सता सकती है. वहीं तीन फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है , इसका असर  छह फरवरी तक सूबा -ए- बिहार में रहेगा. पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बिहार में रविवार की शाम से बादल छा गये. रविवार से सोमवार के बीच दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार कुछ जिलों में मेघ गर्जन और ठनके की भी आशंका है. 

पटना , गया, नालंदा, शेखपुरा,नवादा, बेगूसराय, जहानाबाद,लखीसराय, बक्सर,भोजपुर, भभुआ, रोहतास ,भागलपुर,बांका, जमुई, खगड़िया में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना व्यक्त की है.मौसम विभाग के अनुसार बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं.पश्चिम विक्षोभ के कारण 7 फरवरी के बीच एक दो स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.

वहीं पटना सहित 23 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट और 8 शहरों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गयी। प्रदेश का सबसे ठंडा जिला 7.6 डिग्री सेल्सियस के साथ गया रहा। पटना का अधिकतम पारा 2.1 डिग्री सेल्सियस चढ़ा और न्यूनतम 1.9 डिग्री सेल्सियस गिरा। न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

NSIT
Nsmch