LATEST NEWS

  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए पीएमसीएच किया गया रेफर
  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए

  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर और कीड़े लगे ब्रेड किया जब्त
  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर

  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाये 'जय श्री राम' के नारे
  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक

  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना मिलेगा रोजगार, कार्य विराम की रोक हटी
  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना

  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना जारी
  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना

फिर बदलेगा बिहार में मौसम का मिजाज, 23 जिलों में होगी झमाझम बारिश,जानें कैसा रहेगा मौसम

फिर बदलेगा बिहार में मौसम का मिजाज, 23 जिलों में होगी झमाझम

पटनाः बिहार में मानसून एकबार फिर गति पकड़ने लगा है.कमजोर पड़ा मॉनसून अब जल्द ही अंगड़ाई ले सकता है.   मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में कई जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 23 अगस्त को पटना, लखीसराय, बेगूसराय, गया, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास, जमुई, नवादा, मुजफ्फरपुर और बांका सहित 23 जिलों में  बारिश हो सकती है

बिहार में मॉनसून फिर रफ्तार पकड़ने लगा है. वहीं कई हिस्सों में ऊमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं. गुरुवार को दिन में धूप खिली रही, जिसके बाद लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा. वहीं पटना में बादल छाने से सूरज की तल्खी से लोगों को राहत मिल रही है, लेकिन वायुमंडल में आर्द्रता की मात्रा अधिक होने के कारण उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है.पटना में सुबह में बादलों की आवाजाही के बीच दिन चढ़ते ही उमस और गर्मी का लोगों ने सामना किया.

मौसम विभाग के अनुसार बांग्लादेश और इसके आसपास एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. चक्रवातीय परिसंचरण समुद्र तल से ऊपर फैला हुआ है जिसके धीरे-धीरे उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है इससे  बिहार के कुछ जिलों में अगले एक से दो दिनों भारी वर्षा के आसार है.

मौसम विभाग के अनुसार 23 अगस्त को पटना, लखीसराय, बेगूसराय, गया, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास, जमुई, नवादा, मुजफ्फरपुर और बांका सहित 23 जिलों में  भारी बारिश हो सकती है. तो 24 अगस्त को पटना, अरवल, जहानाबाद, गया, सीवान, वैशाली, नालंदा, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, सारण, बक्सर और भोजपुर में एक दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. 

NSIT
Nsmch