LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

फिर बदलेगा मौसम,अलर्ट जारी. बिहार के इन इलाकों में 21 और 22 फरवरी को बारिश के आसार

फिर बदलेगा मौसम,अलर्ट जारी. बिहार के इन इलाकों में  21 और 22

पटना: बिहार में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले लिया है. पटना में छिटपुट बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार के मौसम के मिजाज में बदलाव आ गया है. मौसम विभाग के अनुसार 21 से 23 फरवरी तक बिहार के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश, ठनका गिरने और बादलों की गरज होने की संभावना है.

आज यानी बुधवार को मोतिहारी और बेतिया में कहीं-कहीं ओलावृष्टि का भी पूर्वानुमान है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बदलाव  की संभावना नहीं है.

मौसम विभाग ने अल्रट जारी करते हुए कहा है कि गया, जहानाबाद, अरवल, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, और मधेपुरा पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, और रोहतास में बुधवार यानी आज हल्की बारिश की संभावना है. 

बिहार में  23 फरवरी से ठंड फिर से बढ़ने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण 21 फरवरी और 22 फरवरी तक बिहार के कई जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है.

NSIT
Nsmch

21 फरवरी को उत्तर बिहार के सभी जिलों मोतिहारी, बेतिया, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुज़फ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है. आज और कल  उत्तर बिहार के कुछ स्थानों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने का भी पूर्वानुमान है.मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ आने से बिहार का मौसम बदल गया है.