LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, कही बरसेंगे बदरा तो कहीं तेज हवा के साथ बारिश खड़ी करेगी परेशानी

बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, कही बरसेंगे बदरा तो कहीं तेज

पटना- ठंड एकाएक खत्म हो गया और गर्मी सताने लगी, वसंत कब आया और कब खत्म हो गया पता हीं नहीं चला. दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा था लेकिन बारिश की फुहारों ने फिर मौसम में परिवर्तन कर दिया. बिहार में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है. ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो सकता है.

मौसम विभाग  के अनुसार 23 मार्च से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में देखने को मिलेगा, जिसके असर बिहार पर भी पड़ सकता है.  इससे बारिश की संभावना एकबार फिर बन रही है. 

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार के कई जिलों में 25 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार 23 मार्च से  पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में देखने को मिलेगा, इसके कारण सूबे में बारिश हो सकती है. पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 24 मार्च को ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे तो इस दौरान एक-दो स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी भी होने की संभावना है. मौसम विबाग के अनुसार इससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. वहीं रात के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार  इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

वहीं मौसम विभाग के अनुसार 25 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण पटना, गया, मधेपुरा, किशनगंज, भोजपुर, बेगूसराय, दरभंगा, बांका, मुज़फ्फरपुर, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण,अरवल, पूर्णिया, अररिया  और सहरसा ,सीतामढ़ी, शिवहर, मुज़फ्फरपुर, वैशाली, जहानाबाद, गया, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में बारिश जैसी स्थिति बनी रहेगी. कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है.

NSIT
Nsmch