बिहार में फिर बदलने लगा है वेदर , बारिश से बढ़ सकती है ठंड, जान लीजिए अपने जिला का हाल-ए-मौसम

बिहार में फिर बदलने लगा है वेदर , बारिश से बढ़ सकती है ठंड,

पटना: जिला सहित बिहार के अधिकतर जिलों  में पिछले दो दिनों से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से ठंड में बढ़ोत्तरी हुई है. रविवार को  सूबे के 28 शहरों के न्यूनतम और 16 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई.  बिहार का सबसे गर्म जिला मधुबनी जहा का तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस था तो सबसे ठंडा  जिला किशनगंज जहां का तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस था. वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार के मौसम का मिजाज बदलने लगा है.  उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर तेज हवाएं चल रही हैं.मौसम विभाग अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण 26 और 27 फरवरी को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. 28 फरवरी से मौसम साफ होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. 

मौसम विभाग के अनुसार पटना का न्यूनतम तापमान 13 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं अधिकतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

Diarch GO

मौसम विभाग के अनुसार पटना समेत राज्य के कई जिलों में 27 फरवरी के बारिश के बाद 28 और 29 फरवरी को कोहरा देखने को मिल सकता है. 

 24 फरवरी को एकबार फिर पश्चिमी विक्षोभ ने पश्चिमी हिमालय में दस्तक गिया है. मौसम विभाग के अनुसार इसका असर बिहार पर भी पड़ेगा. 26 और 27 फरवरी से बिहार के 19 जिलों पटना, गया, जहानाबाद,नालंदा,  बेगूसराय, नवादा,अरवल, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, लखीसराय शेखपुरा, बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, खगड़िया में एक-दो स्थानों पर कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है पटना मौसम विभाग के अनुसार 24 फरवरी को एकबार फिर पश्चिमी विक्षोभ आने की वजह से इस माह के अंत तक ठंड रहने की संभावना है.

NSIT
Nsmch

बिहार में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है. मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से राज्य के कई जिलों में 26 और 27 फरवरी को बारिश होने की संभावना है.सूबे के अधिकतर जिलों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी  हुई है लेकिन रात में हल्की ठंड अभी भी बनी हुई है.इस साल ठंड ज्यादा दिन तक रह गई.  फिलहाल अगले 5 दिन तक सूबे के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.