LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, पछुआ हवा का तापमान पर पड़ा असर, अलर्ट जारी

बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, पछुआ हवा का तापमान पर

पटना:  जिला सहित बिहार के अधिकतर जिलों  में पिछले दो दिनों से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से ठंड में बढ़ोत्तरी हुई है. बुधवार को  सूबे के कई  शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. 29 फरवरी यानी आज से  से मौसम साफ होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.बिहार में पछुआ हवा फिर से चलने लगी है. पश्चिमी विक्षोभ भी लगातार आ ही रही है. 

मौसम विभाग के अनुसार 29 फरवरी को पश्चिमी हिमालय में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है. इसका प्रभाव 1 मार्च से बिहार में दिखेगा. 2 मार्च से 4 मार्च के बीच पटना समेत पूरे बिहार में इसका फैलाव होगा. इस कारण ज्यादातर शहरों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना हैं.

मौसम विबाग के अनुसार 2 मार्च से 3 मार्च के बीच बेतिया, मोतिहारी, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुज़फ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर में बारिश होने की संभावना जताई है.

मौसम विभाग के अनुसार पटना का न्यूनतम तापमान 13 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं अधिकतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. पटना मौसम विभाग के अनुसार एकबार फिर पश्चिमी विक्षोभ आने की वजह से मार्च की शुरुआत में बारिश  की संभावना है.

NSIT
Nsmch