बिहार में बदल रहा है मौसम का मिजाज, जान लें अपने जिले के तापमान का हाल

बिहार में बदल रहा है मौसम का मिजाज, जान लें अपने जिले के ताप

पटना:  बिहार में हल्की बारिश के बाद अब घने कुहासे का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. पटना में आज यानी शुक्रवार को बिहार के कई इलाकों में घना कुहासा देखने को मिला. पटना, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा, शेखपुरा, नालंदा, जहानाबाद, गया, अरवल, जहानाबाद, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और बक्सर में सुबह से हीं घना कुहासा छाया हुआ है. कुहासे के साथ पछुआ हवा ने कनकनी बढ़ा दी है. 

मौसम विभाग के अनुसार 16 से 20 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा. वहीं 20 फरवरी के बाद  मौसम में फिर परिवर्तन देखने को मिलेगा. अगले तीन दिन तक 2 से 3 डिग्री सें. तक न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है. 

Diarch GO

शुक्रवार यानी आज बिहार का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सें.और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सें. रहने का अनुमान है.

राज्य के अन्य जिलों में धूप निकलेगा और लोगों को ठंड से राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार 20 फरवरी के बाद ठंड का असर कम होने की उम्मीद है. 

NSIT
Nsmch

मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की जा सकती है. बिहार में ठंड का प्रकोप इस साल काफी लंबा रहा. मौसम विभाग के अनुसार  पर अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में क्रमिक चढ़ाव होगा.