LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिहार में बदला मौसम का मिजाज, एक जून से बरसेंगे बदरा, सूबे के इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बिहार में बदला मौसम का मिजाज, एक जून से बरसेंगे बदरा, सूबे क

पटना- बिहार में मौसम अपना रंग बदलने लगा है. शुक्रवार को दिनमें आकाश से आग बरस रहा था. आद्रता बढ़ने के कारण 42 डिग्री तापमान होने के बावजूद 62 डिग्री का अहसास हो रहा था. रात भी गर्म थी. अचानक रात 10 बजे के बाद तेज हवा बहने लगी और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिला. शुक्रवार की सुबह राजधानी में बादल के बीच हवा में ठंढ़क होने के कारण लोगों को कर्मी से कुछ निजात मिला.मौसम विभाग ने पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर समेत कई जिलों में गुरुवार रात भर इन जिलों में तेज हवाओं के चलने का अनुमान जताया था जिससे तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई. 

वहीं मौसम विभाग ने शुक्रनार  को दक्षिण और उत्तर बिहार के 22 जिलों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है. वहीं विभाग के अनुसार 1 जून से मौसम बदलने के आसार हैं, अधिकतर जिलों में बारिश होने से भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.24 घंटे बाद राज्य में मौसम बदलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार  1 जून से बिहार के कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. बीते 24 घंटे के भीतर राज्यभर में लू की चपेट में आने से 8 लोगों की मौत हो गई. औरंगाबाद में गुरुवार  को सर्वाधिक तापमानदर्ज किया गया.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को पटना, जहानाबाद, नालंदा , लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, शेखपुरा, नवादा, गया, औरंगाबाद, अरवल, रोहतास , कैमूर , बक्सर, भोजपुर  , सारण , सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण  और पश्चिम चंपारण जिले में हीटवेव का येलो एवं ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

 बिहार में अगले 48 घंटे के भीतर मौसम में परिवर्तन के आसार हैं. राज्यभर में गर्मी का सितम कम होने और तापमान में कमी आने की संभावना है. मौसम विभाग ने एक जून से उत्तर बिहार, कोसी, सीमांचल और पूर्वी बिहार के जिलों में बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान जताया है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की भी आशंका है.

NSIT
Nsmch