LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बदल गया बिहार का मौसम ,दिखने लगा बारिश का असर, इन जगहों पर शुरू हुई झमाझम बारिश

बदल गया बिहार का मौसम ,दिखने लगा बारिश का असर, इन जगहों पर श

पटना:  बिहार में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. बिहार में अगले दो दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना है. पटना में मंगलवार से हीं रिमझिम बारिश का दौर शुरु हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार  राज्य में 13 से 15 फरवरी तक वर्षा के आसार हैं.  मंगलवार से हीं सूबे के मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम बदलने के साथ पटना जिले के कई इलाके में बूंदाबांदी हुई है. वहीं  बारिश होने से ठंड के ग्राफ में भी बढ़ोत्तरी हुई है.

मौसम विभाग के अनुसार दो दिनों तक पटना में बूंदाबांदी होगी. आसमान में बादल छाए रहेंगे, मेघ गर्जना के साथ बारिश के आसार हैं. 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में पूर्वा और पछुआ हवाओं का मिश्रण होने और आर्द्रता में वृद्धि होने के कारण 13 से 15 फरवरी बारिश के आसार हैं. गया , सीवान , शेखपुरा समेत बिहार के लगभग सभी जिलों में मंगलवार को बारिश हुई. वहीं 15 फरवरी तक  बक्सर,आरा,मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर,दरभंगा, मधुबनी, गया,सीवान, गोपालगंज, छपरा, वैशाली,शेखपुरा, जमुई,मोतिहारी,बेतिया, औरंगाबाद समेत कई जिलों में मध्यम से हल्की बारिश हो सकती है.  15 फरवरी को भी बादलों का प्रभाव रहेगा और फिर 16 फरवरी से मौसम साफ होने की संभावना है.

14 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है. पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, गया, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद जिले के एक या दो जगहों पर हल्के बारिश की संभावना है.

NSIT
Nsmch

मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की जा सकती है. बिहार में ठंड का प्रकोप इस साल काफी लंबा रहा. ठंड के साथ ही बिहार के अधिकांश जिलों में पछुआ हवा ने कनकनी बढ़ा दी है. राज्य में वर्षा के आसार बन रहे हैं. उसके बाद ही मौसम में सुधार होगा. सूबे में सबसे कम तापमान सोमवार को गया जिले का रहा.

मौसम विभाग के अनुसार  पर अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में क्रमिक गिरावट जारी रहेगा. इस कारण सुबह और शाम लोगों को ठंड के साथ कनकनी का भी एहसास होगा. बसंत पंचमी यानी 14 फरवरी को पटना, भोजपुर, रोहतास, बक्सर, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल इसके अलावा दक्षिण मध्य भागों के गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद के एक या दो स्थानों पर बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार बिहार में अभी ठंड का अहसास होगा, तापमान में 2 से 3 डिग्री से. की गिरावट हो सकती है.