LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिहार में तेजी से बदल रहा मौसम,सूबे में बारिश का अलर्ट,मौसम विभाग ने ठंड को लेकर जारी की चेतावनी

बिहार में तेजी से बदल रहा मौसम,सूबे में बारिश का अलर्ट,मौसम

पटना:  बिहार में मौसम का रुख बदल रहा है. गुरुवार  को सूबे के कई जिलों में कड़ी धूप निकली. हालांकि शाम ढलने के साथ कनकनी बढ़ गई. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार  दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 3 फरवरी से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है.विभाग के अनुसार राज्य में ठंड का असर कम होगा. न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगी जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलने की है. वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान किशनगंज और मोतिहारी जिला सबसे ठंडा रहा.

बिहार के अधिकतर जगहों पर गुरुवार से आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं. तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है.लोगों को दिन में गर्मी तो रात में सर्दी का सामना करना पड़ेगा.  3 फरवरी को बीच बिहार के कुछ शहरों में बूंदाबांदी होने की संभावना हैं. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी बिहार में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसके प्रभाव से बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है. वहीं 3 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है. इसके 5 फरवरी तक जाने के आसार हैं. इसके बाद एक बार फिर से राज्य में ठंड बढ़ सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को सीवान के जीरादेई, बक्सर, डेहरी, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई का न्यूनतम पारा गिरा. वहीं सूबे के 24 शहरों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. पटना सहित प्रदेश के 26 शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है तो वहीं कैमूर, नवादा, जमुई, फारबिसगंज, मधुबनी में पारा गिरा  है. बिहार का सबसे ठंडा जिला  5.2 डिग्री के साथ मोतिहारी और सबसे गर्म 26 डिग्री सेल्सियस के साथ खगड़िया रहा.

मौसम बदलने से लोगों के स्वास्थ्य पर खासा असर पड़ रहा है. मौसम जनित बिमारियों की जद में लोग आ रहे हैं.ऐसे में चिकित्सकों ने सावधानी बरते की सलाह दी है.

NSIT
Nsmch