LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिहार में मौसम ने ली अंगड़ाई, रिमझिम बारिश ने उमस भरी गर्मी से दिलाई निजात, इन जिलों में आंधी के साथ हो सकती है बरसात

बिहार में मौसम ने ली अंगड़ाई, रिमझिम बारिश ने उमस भरी गर्मी

पटना:  बिहार  में मॉनसून तो 15 जून को पहुंचेगा. लेकिन उससे पहले सूबे के कई जिलों में हुई बारिश से तापमान का पारा नीचे लुढ़क गया है. गुरुवार को सूबे में सभी जिलो का उच्चतम तापमान सामान्य से नीचे रहा.औसतन आठ डिग्री सेल्सियस तक तापमान के पारा में गिरावट दर्ज की गयी. 

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. एक दो दिन में वह और तेज हो सकता है. इसका असर बिहार पर पड़ने की संभावना है. पूरे बिहार के आसपास कम दबाव का केंद्र बने रहने से बिहार के कई जिलों में बारिश हुई भी है और अबी कई जिलों में बारिश होगी. 

 बंगाल की खाड़ी में बनते दबाव की वजह से सीतामढ़ी, शिवहर, गोपालगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, सारण, सीतामढ़ी, बक्सर, भभुआ, रोहतास, अरवल, औरंगाबाद, जमुई, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया, सहरसा, समस्तीपुरअररिया, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, और शिवहर मे बारिश हो सकती है. इस दौरान मौसम विभाग के अनुसार  मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ ही हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना  है. इस दौरान बिजली चमकने और ठनका गिरने की आशंका है. 

बता दें कि गुरुवार की रात में मधेपुरा, सुपौल, पूर्णिया, सहरसा, दरभंगा, अररिया, मधुबनी, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, कटिहार, मुजफ्फरपुर और वैशाली जिलों के कुछ भागों में हल्की एवं मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. इन जिलों में आज यानी शुक्रवार को भी मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ तेज हवा की गति से बारिस की संभावना है.

NSIT
Nsmch