LATEST NEWS

  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाये 'जय श्री राम' के नारे
  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक

  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना मिलेगा रोजगार, कार्य विराम की रोक हटी
  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना

  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना जारी
  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना

  • नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक यौनाचार: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक फरार की तलाशी जारी
  • नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक यौनाचार: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक फरार की तलाशी जारी

  • CJP Protest : पत्नी केंद्र में कद्दावर मंत्री और पति SIR के विरोध में, CJP का देंगे साथ, 'हर गली में जंतर-मंतर' का किया ऐलान
  • CJP Protest : पत्नी केंद्र में कद्दावर मंत्री और पति SIR के विरोध में, CJP का देंगे साथ,

बिहार के कई जिलों में झमाझम बारिश से मौसम रूमानी, इन जिलों में 12 अगस्त तक टूटकर बरसेंगे बादल, वज्रपात को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट

बिहार के कई जिलों में झमाझम बारिश से मौसम रूमानी, इन जिलों म

पटना- बिहार के अलग-अलग जिलों में मानसून की बारिश का सिलसिला जारी है. नदियों का जल स्तर बढ़ने से लोग बाढ़ की आहट से सहमे हुए हैं. मौसम विभाग केअनुसार शनिवार से पूरे राज्य में मॉनसून के और अधिक सक्रिय होने की संभावना है और यह सोमवार तक बना रहेगा. साथ हीं मौसम विभाग ने बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है. बिहार के कुछ जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है. पटना समेत पूर्णिया, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, किशनगंज, अररिया और जमुई में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

मौसम विभाग के अनुसार मानसून की अक्षीय रेखा मध्य पाकिस्तान से होते हुए मध्य राजस्थान, मध्य यूपी और पूर्वी बिहार से गुजरते हुए पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में जा रही है. इसी कारण गुरुवार को पूरे बिहार में मानसून सक्रिय रहेगा.

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार  को मॉनसून सक्रिय रहा, जिस कारण पटना सहित राज्य के अधिकतर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. वहीं पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, सुपौल, किशनगंज और वैशाली में भारी बारिश दर्ज की गई.

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की अक्षीय रेखा गंगानगर, रोहतक, आगरा, रांची से दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी से होकर गुजर रही है. कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और बक्सर में भारी बारिश के साथ-साथ वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है.  उत्तर बिहार में भी कई जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है, जबकि उत्तर पश्चिम इलाके के सारण, सिवान, पूर्वी चंपारण में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. दक्षिण बिहार के लगभग सभी जिलों और उत्तर बिहार के कुछ जिलों में बिजली चमकने और वज्रपात की चेतावनी है.

NSIT
Nsmch

मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि शुक्रवार को लगभग सभी जिलों में बादल छाए रहने के साथ वर्षा के संकेत हैं. दक्षिण बिहार के सभी जिलों और उत्तर पश्चिम एवं उत्तर पूर्व इलाके के जिलों में बिजली चमकने के साथ वज्रपात की अधिक संभावना है. खासकर दक्षिण बिहार के लोगों को वज्रपात से सावधान रहने की सलाह दी गई है.

वहीं  बिहार में लगातार हो रही बारिश के कारण दक्षिण और मध्य बिहार की कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. जिसकी वजह से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं. अचानक आई बाढ़ के कारण नालंदा जिले के एकंगरसराय प्रखंड के मंडाछ और नवगढ़, हिलसा प्रखंड के सोहरापुल के पास धुरी विगहा और गोसाईपुर, करायपरसुराय प्रखंड के मुसाढ़ी व अकबरपुर  में कटाव हो गया है.