LATEST NEWS

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

बिहार में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, आज मानसून कराएगा इन जिलों जोरदार बारिश, 72 घंटे का ऑरेंज अलर्ट जारी

बिहार में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, आज मानसून कराएगा इ

पटना:बिहार में रिमझिम से मध्‍यम दर्जें तक की बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है. लोगों को उमस भरी गर्मी  से राहत मिली है. बिहार के कई जिलों में बारिश होने से तापमान का पारा तो लुढ़क गया ,इससे मौसम सुहाना हो गया. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में पूरे बिहार में मानसून छा जाएगा और झमाझम बारिश होगी.पूरे सूबे में मॉनसून पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे के भीतर राज्यभर में भारी बारिश हो सकती है. 

मॉनसून ने सूबे के कमोबेस हर जिले में दस्तक दे दिया है.मौसम विभाग की माने तो मानसून की एंट्री कोसी सीमांचल इलाके से बिहार में प्रवेश किया है. कोसी के जिलों में बारिश होने लगी है और लोग राहत महसूस कर रहे है. मौसम विभाग के अनुसार गया, भोजपुर, बांका, जमुई, नवादा, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, लखीसराय, मुंगेर, शेखपुरा, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, समस्तीपुर, सीवान, पटना और वैशाली में मॉनसून पहुंच गया है. 

मौसम विभाग के अनुसार सूबे के कई जिलों में शनिवार से बारिश का सिलसिला शुरु हो गया है.. विभाग के अनुसार 30 जून को उत्तर बिहार, कोसी-सीमांचल और पूर्वी बिहार के जिलों में भारी बारिश की आशंका है. वहीं, 1 जुलाई को सीमांचल और 2 जुलाई कोसी-सीमांचल एवं दक्षिण बिहार में भारी बारिश की संभावना है. 

मौसम विभाग के अनुसार पटना, गया, जहानाबाद, शेखपुरा, नालंदा, नवादा, लखीसराय और बेगूसराय में 2 जुलाई तक झमाझम बारिश हो सकती है. तो 30 जून को पूर्णिया और मधेपुरा जिलों में बारिश की संभावना है. 

NSIT
Nsmch

विभाग के अनुसार सिवान, गोपालगंज,सारण, समस्तीपुर, सुपौल, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में 2 जुलाई तक झमाझम बारिश हो सकती है. 

बहरहाल अगले 72 घंटे के लिए मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है. बिहार के विभिन्‍न हिस्‍सों में शनिवार से झमाझम बारिश हुई है. प्रदेश की राजधानी पटना समेत अन्‍य इलाकों में बरसात ने लोगों को तर किया है. मौसम विभाग ने बारिश में बाहर न निकलने की सलाह दी है. बिजली कड़कते समय सावधानी बरतने की चेतावनी दी है.