LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

सारी दुनिया का बोझ हम उठाते हैं : कुली की भूमिका में सिर पर सामान ढोते नजर आए राहुल गांधी

सारी दुनिया का बोझ हम उठाते हैं : कुली की भूमिका में सिर पर

DESK : अमिताभ बच्चन, गोविंदा, वरुण धवन के बाद राहुल गांधी भी कुली बन गए हैं। अंतर सिर्फ इतना है कि अमिताभ, गोविंदा और वरुण धवन ने फिल्मों में कुली का किरदार निभाया था। जबकि राहुल गांधी असल जिंदगी में कुली बन गए हैं। अपने कुली की भूमिका वाली तस्वीरें खुद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें वह न सिर्फ पर सूटकेस और सामान को रखे हुए नजर आ रहे हैं. बल्कि कुलियों वाला ड्रेस और बैच भी लगा रखा है।

दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी समय-समय पर आम लोगों के बीच जाकर उनके साथ वक्त गुजारते हैं. कुछ दिन पहले बाइक मैकेनिक बने दिखे थे,  इसी कड़ी में आज राहुल गांधी नई दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे और कुलियों से मुलाकात की. इस दौरान राहुल गांधी ने कुलियों की पहचान वाली लाल रंग की शर्ट पहनी और सूटकेस सिर पर रखकर चलते दिखाई दिए. 

वहीं, राहुल ने कुलियों के बीच बैठकर उनके दिल का हाल सुना। इसके फोटो राहुल गांधी ने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर किए, इसके कैप्शन में राहुल गांधी ने कहा, "काफ़ी समय से मेरे मन में भी इच्छा थी, और उन्होंने भी बहुत प्यार से बुलाया था - और भारत के परिश्रमी भाईयों की इच्छा तो हर हाल में पूरी होनी चाहिए। इस दौरान राहुल ने कुलियों के बीच बैठकर उनके दिल का हाल सुना. वहां मौजूद लोग राहुल के साथ बेहद खुश नजर आए. लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली

NSIT
Nsmch