LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिहार में मौसम के भयावह तेवर की चेतावनी, शीतलहर के साथ कोहरे की पड़ सकती है मार, जान लें अपने जिले का हाल

बिहार में मौसम के भयावह तेवर की चेतावनी,  शीतलहर के साथ कोहर

पटना- अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. 500 सालों का इंतजार खत्म हो जाएगा. इस समय अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है,जिसकी छटा निराली है.वहीं ठंड भी अपने शबाब पर है, लेकिन ठंड में का कोई असर राम भक्टतों पर पड़ता नहीं दिख रहा है. अयोध्या जय श्री राम के उद्घोष से गूज रहा है. वहीं पटना में रविवार  को कुछ घंटे के सूर्यदेव ने दर्शन दिया लेकिन लोगों को ठंड से राहत नहीं  मिली.  सर्द हवाओं ने पूरे राज्य को लोगों कांपने पर मजबूर कर दिया.लोगों को ठंड के साथ गलन ने घर में रहने को मजबूर किया. वैसे मौसम विभाग के अनुसार पटना समेत पूरे बिहार में कड़ाके की ठंड से अभी राहत मिलने की फिलहाल उम्मीद नहीं है. मौसम विभाग ने 25 जनवरी तक के लिए कोल्ड डे को लेकर अलर्ट किया है. सोमवार यानी आज पटना में आसमान साफ रहेगा. सुबह हल्की धुंध छाई रहेगी. पटना में आज न्‍यूनतम तापमान 09 और अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. बिहार में सर्दी के बीच घने कोहरे और शीतलहर ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं. ट्रेनों की रफ्तार सुस्त पड़ी है तो वहीं, फ्लाइट्स भी लेट हो रही हैं. कई उड़ानों के रद्द किया गया है.

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुमान के अनुसार बिहार में अगले दो-तीन दिन कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका है.तो  भोजपुर,रोहतास,भभुआ और औरंगाबाद में कड़ाके की ठंड पड़ रही है.किशनगंज में कोल्ड-डे जैसी स्थिति रही. फारबिसगंज के लोगों को सर्द मौसम ने हिला कर रख दिया है. बात करें दक्षिण-मध्य बिहार में दोपहर बाद ठंडी हवा और तेज हो गयी.मौसम विभाग ने ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है.मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को जमुई,बांका, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया में घना कोहरा छाया रहेगा.विभाग ने सीवान, छपरा, गोपालगंज,मोतीहारी,बेतिया, वैशाली,मुजफ्फरपुर के लिए शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है.  पश्चिमी विक्षोभ के बारंबार आने की संभावना के कारण पिछले साल के मुकाबले कोल्ड डे अधिक रहेगा.   22 से लेकर 24 जनवरी तक प्रचंड कोल्ड डे का संभावना मौसम विभाग ने जाहिर की है.

यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.विजिबिलिटी सही नहीं होने के कारण फ्लाइट से लेकर ट्रेन तक लेट चल रही है.शुक्रवार को पटना आने जाने वाली ट्रेने 5 से 6 घंटे देर से चल रही थी. तो फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया. वहीं चिकत्सकों ने बीपी , शुगर के मरीजों को इस मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी है. खास कर बच्चों और बुजुर्गों को नसीहत दी है कि वे ठंड से बच कर रहे.