LATEST NEWS

  • सासाराम के कोचस बाजार में ज्वेलर्स दुकान में बड़ी डकैती, हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े करोड़ों के सोना-चांदी के आभूषण लूटे
  • सासाराम के कोचस बाजार में ज्वेलर्स दुकान में बड़ी डकैती, हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े करोड़ों के सोना-चांदी के

  • Bihar News : आरा में हेरोइन तस्करी का पुलिस ने किया भंडाफोड़, महिला समेत चार को किया गिरफ्तार, 2.98 लाख नकद बरामद
  • Bihar News : आरा में हेरोइन तस्करी का पुलिस ने किया भंडाफोड़, महिला समेत चार को किया गिरफ्तार,

  • अपने कार्यालय में ही घूस ले रहे थे ट्रॉफिक डीएसपी, निगरानी की टीम ने रंगे हाथ दबोचा
  • अपने कार्यालय में ही घूस ले रहे थे ट्रॉफिक डीएसपी, निगरानी की टीम ने रंगे हाथ दबोचा

  • Bihar News :गयाजी में जमीन विवाद को लेकर सुरक्षा पर उठे सवाल, पीड़ितों ने एसएसपी से लगाई निष्पक्ष कार्रवाई की गुहार
  • Bihar News :गयाजी में जमीन विवाद को लेकर सुरक्षा पर उठे सवाल, पीड़ितों ने एसएसपी से लगाई निष्पक्ष

  • नशामुक्त बिहार के सघन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, इंजीनियरिंग कॉलेज में सीएम के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण
  • नशामुक्त बिहार के सघन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, इंजीनियरिंग कॉलेज में सीएम के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 58 सीटों पर वोटिंग, इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर, जनता कुछ ही देर में कैद करना शुरु करेगी किस्मत का फैसला

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 58 सीटों पर वोटिंग, इन दिग्गजों

पटना- लोकसभा चुनाव 2024 के पांच चरण के चुनाव हो चुके हैं.  छठे चरण के लिए मतदान सात बजे से शुरु हो जाएगी, वोटर्स की लंबी कतार बूथों पर देकी जा रही है. 8 राज्यों,केंद्र शासित प्रदेशों के 58 निर्वाचन क्षेत्रों की जनता लोकसभा के लिए अपने प्रतिनिदि का चुनाव कर रही है. छठे चरण में कई  दिग्गजों किस्मत दांव पर लगी है. 

लोकसभा के छठे चरण के चुनाव में कुल 889 प्रत्याशी मैदान में है. इनमें सबसे अधिक 223 प्रत्याशी हरियाणा के हैं, जबकि सबसे कम 20 प्रत्याशी जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट से मैदान में हैं.

 छठे चरण में बिहार और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ सीटों,हरियाणा की सभी 10 सीटों पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ मतदान सात बजे से शुरु हो जाएगा.  उत्तर प्रदेश की 14 सीटें,  ओडिशा की छह सीटें, झारखंड की चार सीटें और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर भी लोकसभा चुनाव के छठे चरण में मतदान हो रहा है. 

 नई दिल्ली लोकसभा सीट से इस बार सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज हैं. ओडिशा संबलपुर से भाजपा प्रत्याशी  धर्मेंद्र प्रधान , उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी और कन्हैया कुमार,यूपी  सुल्तानपुर से मेनका गांधी के भाग्य का फैसला जनता ईवीएम का बटन दबा कर कुछ हीं देर में करना शुरु करेंगी. 

NSIT
Nsmch

बिहार में  वाल्मिकी नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान, महाराजगंज की जनता आज अपने प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम का बटन दबा कर कैद करेंगी. 

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आज़मगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही लोकसभा सीट पर वोटिंग कुछ हीं देर में शुरु हो जाएगी

जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट  से पीडीपी की महबूबा मुफ्ती , करनाल हरियाणा से  भाजपा के मनोहर लाल खट्टर , कुरुक्षेत्र से  नवीन जिंदल के भाग्य का फैसला भी आज जनता ईवीएम में कैद कर देगी..

छठे चरण के लिए नई दिल्ली के चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट पर वोटिंग कुछ हीं देर में शुरु हो जाएगी 

हरियाणामें  अंबाला, कुरूक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फ़रीदाबाद की जनता आज अपने प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम का बटन दबा कर कैद करेंगी. 

झारखंड के चार लोकसभा सीट  गिरिडीह, धनबाद, रांची, जमशेदपुर की जनता प्रत्याशियों के बाग्य का फैसला करेगी. 

ओडिशा के छह लोकसभा सीट संबलपुर, क्योंझर, ढेंकनाल, कटक, पुरी, भुवनेश्वर सीट पर वोटिंग कुछ हीं देर में शुरु हो जाएगी 

पश्चिम बंगाल के आठ लोकसभा सीट  तमलुक, कांथी, घाटल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुरा, बिष्णुपुर में मतदान कुछ हीं देर में सुरु होगा. 

जम्मू-कश्मीर के एक सीट अनंतनाग-राजौरी पर मतदान कुछ देर में शुरु होगा. इस सीट  से पीडीपी की महबूबा मुफ्ती ताल ठोंक रही हैं.