LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में बिहार की 5 सीटों पर मतदान शुरु,गिरिराज- ललन सिंह सहित इन दिग्गजों का साख दांव पर, जनता कर रही है फैसला ...किसका चलेगा दांव...

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में बिहार की 5 सीटों पर मतदान शुरु,

बिहार लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण की सभी पांच सीट मुंगेर, बेगूसराय, समस्तीपुर (सु) ,दरभंगा और उजियारपुर में मतदान शुरु हो गया है. मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी हुई है. मतदाता अपने लिए प्रतिनिधि का चुनाव कर रहे हैं. बिहार लोकसभा चुनाव में चौथे चरण का मतदान 13 मई को मुंगेर, बेगूसराय, समस्तीपुर (सु) ,दरभंगा और उजियारपुर में शुरु हो गया है.  मुंगेर, बेगूसराय, और दरभंगा सीट पर इंडी गठबंधन के टिकट पर पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी एनडीए  के सांसदों को चुनौती दें रहे हैं. चौथे चरण में पांच दिग्गजों बेगूसराय से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, उजियारपुर से केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय, मुंगेर से जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, दरभंगा से पूर्व मंत्री ललित यादव एवं उजियारपुर से पूर्व सांसद आलोक मेहता की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. जनता इनके भाग्य का फैसला कर रही है.

बेगूसराय लोकसभा सीट

 बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र में कुल 7 विधानसभा आता है, जिसमें चेरिया बरियारपुर, बछवाड़ा, तेघड़ा, मटिहानी साहेबपुर कमाल, बेगूसराय और बखरी विधानसभा क्षेत्र है. बेगूसराय सीट पर राजग के घटक भारतीय जनता पार्टी  के फायरब्रांड नेता केन्द्रीय मंत्री गिरीराज सिंह दूसरी बार इस सीट से चुनाव जीतने की जुगत में है, वहीं इंडी गठबंधन के घटक वामदल ने बछवाड़ा विधानसभा के तीन बार के विधायक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी  प्रत्याशी अवधेश राय को भाजपा के गिरिराज सिंह के विरुद्ध उन्हें सियासी रणभूमि में उतारा है.जनता इनके बाग्य का फैसला ईवीएम का बटन दबा कर कर रही है. 

मुंगेर लोकसभा सीट

मुंगेर लोकसभा में 7 विधानसभा आता हैं. जिसमें तारापुर, मुंगेर, जमालपुर, सूर्यगढ़ा, लखीसराय, मोकामा और बाढ़ विधानसभा क्षेत्र शामिल है. जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह चुनावी समर में उतरे हैं. वहीं, उनसे मुकाबला करने के लिए इंडिया गठबंधन के घटक राष्ट्रीय जनता दल  ने बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी महतो को प्रत्याशी बनाया है, जो पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रही हैं. ललन सिंह चौथी बार मुंगेर से चुनाव लड़ रहे हैं. मतदाता उनके भाग्य का फैसला कर रही है. 

दरभंगा लोकसभा क्षेत्र  

दरभंगा लोकसभा क्षेत्र में 6 विधानसभा आते हैं, जिसमें गौराबौराम, बेनीपुर, अलीनगर, दरभंगा ग्रामीण दरभंगा और बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र शामिल है. इन सभी क्षेत्रों में सुबह 7 से लेकर शाम 6 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. राजद ने दरभंगा ग्रामीण के विधायक और पूर्व मंत्री ललित यादव को भाजपा के गोपालजी ठाकुर के विरुद्ध सियासी अखाड़ा में उतारा है.

NSIT
Nsmch

उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र 

उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में 6 विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जिसमें पातेपुर, मोरवा, उजियारपुर, सरायरंजन, मोहिद्दीननगर और विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र शामिल है. जहां पर सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे. उजियारपुर से केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय जहां हैट्रिक लगाने की फिराक में हैं, वहीं राजद ने आलोक कुमार मेहता को उम्मीदवार बनाया है. राजद के  मेहता ने वर्ष 2014 के चुनाव में समस्तीपुर संसदीय सीट से जीत हासिल की थी. राजद के आलोक  मेहता उजियारपुर सीट पर तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं.

समस्तीपुर लोकसभा सीट

 समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में कुशेश्वरस्थान, हायाघाट, कल्याणपुर, वारिसनगर, समस्तीपुर और रोसड़ा, 6 विधानसभा आते हैं. बिहार सरकार में ग्रामीण कार्यमंत्री अशोक चौधरी की पुत्री शांभवी चौधरी राजग के घटक दल लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के टिकट पर चुनावी रणभूमि में उतरी हैं वहीं नीतीश कुमार की सरकार में सूचना जनसंपर्क मंत्री पूर्व सांसद महेश्वर हजारी के पुत्र सन्नी हजारी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. बिहार सरकार के दोनों मंत्रियों की संतान अपने पिता की पार्टी को छोड़ दूसरी पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं.      

निर्वाचन आयोग ने चौथे चरण के चुनाव के लिए वहां के जिला प्रशासन को विशेष निर्देश दिया है. गर्मी को देखते हुए निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुसार छायादार जगह पर शेड की व्यवस्था हो, जिन मतदान केंद्रों पर बैठने की व्यवस्था नहीं है, वहां समियाना लगाया गया है. गर्मी को देखते हुए सभी मतदान बूथों पर पानी का व्यापक इंतजाम किए गए हैं.