LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण के लिए आठ राज्यों की 57 सीटों पर मतदान शुरू; 904 उम्मीदवारों के भाग्य का मतदाता कर रहे हैं फैसला, बिहार में मतदाताओं की लगी लंबी कतार

लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण के लिए आठ राज्यों की 57 सीटो

लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण के लिए  मतदान शुरु हो गया है. सुबह सात बजे से वोटिंग शुरु हो गी है. पोलिंग बूथ पर लोगों की लंबी कतार लगी हुई है. सातवें चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कुल 904 उम्मीदवारों के बाग्य का फैसला जनता ईवीएम का बटन दबा कर कर रही है.

 

8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 57 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे से शुरु हो गया है. इस  चरण में बिहार के 8, पंजाब की सभी 13, हिमाचल प्रदेश की 4, पश्चिम बंगाल की 9,  ओडिशा की 6, झारखंड की 3 और चंडीगढ़ की एक सीट पर भी मतदान हो रहा है. 

NSIT
Nsmch

आखिरी चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी, अभिनेत्री कंगना रणौत और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती की किस्मत का फैसला जनता कर रही है. इस चरण में कुल 10.06 करोड़ मतदाता 904 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला इवीएम का बटन दबा कर कर रहे हैं.  

निर्वाचन आयोग के मुताबिक सातवें व और अंतिम चरण के इस चुनाव में दस करोड़ से अधिक मतदाता हिस्सा ले रहे हैं.  इनमें  लगभग 5.24 करोड़ पुरुष, 4.82 करोड़ महिला मतदाता तो  3572 थर्ड जेंडर हैं.