LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

पुलिस वालों ने की अछूत बता युवक की पानी भरने पर पिटाई, थाने पहुंचे पीड़ित के मां-बहन से ओपी अध्यक्ष ने की मारपीट, घटना पर फूटा लोगों का गुस्सा

पुलिस वालों ने की अछूत बता युवक की पानी भरने पर  पिटाई, थाने

HAJIPUR : शहर के जाढूआ ओपी परिसर में लगे नल से पानी भरने पर पुलिस ने एक किशोर की पिटाई कर दी. किशोर की पिटाई करने से अक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा करते हुए ओपी पर पथराव कर दिया. जिसमे दो पुलिस कर्मी घायल हो गए. लोगों के अक्रोश को देखते हुए ओपी पुलिस ने किशोर समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर नगर थाना भेज दिया. पुलिस की इस करतूत से लोगों में आक्रोश का माहौल कायम है.

जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह 9 बजे के करीब नगर थाना अंतर्गत जाढूआ ओपी परिसर में लगे नल से स्थानीय उमेश पासवान के 17 वर्षीय पुत्र रोहित पासवान पानी लेने गया था. जैसे ही किशोर पानी लेकर चला ही था कि ओपी अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने किशोर को बुलाकर मारपीट करने लगे तथा कमरे में बंद कर दिया. किशोर की पिटाई की जानकारी मिलते ही उसके परिजन ओपी पहुंच कर पूछने गए तो ओपी अध्यक्ष ने किशोर के मां मालती देवी तथा बहन प्रीति कुमारी के साथ भी मारपीट की.

 किशोर ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने  अनुसूचित जाति शब्द का प्रयोग करते हुए गालीगलौज किया जिसके बाद मारपीट की है. परिजनों ने बताया कि पुलिस द्वारा बार बार यह कहा जाता है कि तुमलोग अछूत हो तो नल से पानी क्यों भरते हो. 

बताया गया कि पूर्व में भी पानी भरने को लेकर पुलिस द्वारा मना किया गया है. किशोर एवं परिजनों की पिटाई की जानकारी मिलते हो काफी संख्या में दलित बस्ती के लोग ओपी परिसर पहुंच कर हंगामा करने लगे. इसी दौरान किशोर को नहीं छोड़ने पर लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया जिसमे दो पुलिस कर्मी सुनील कुमार तथा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार घायल हो गए है. 

NSIT
Nsmch

घायल पुलिस को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लोगों द्वारा पथराव किए जाने के बाद पुलिस ने किशोर एवं उसकी मां समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर नगर थाना भेज दिया है. 

इस संबंध में सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि जाढूआ में साइबर थाना तथा एक ओपी स्थापित है. स्थानीय लोगों द्वारा ओपी परिसर में गंदगी फैलाया जा रहा था जिसके लिए ओपी अध्यक्ष ने मना किया था. जिसपर स्थानीय लोग गुस्से में आकर हंगामा किया तथा थाना पर पथराव कर दिया है. पथराव में थानाध्यक्ष समेत दो पुलिस कर्मी घायल है. हंगामा करने वालों में से चार लोगों को पूछताछ के लिए लाया गया है. पानी के लिए रोक लगाने का आरोप गलत है. पूछताछ की जा रही है. दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी.

REPORT - RISHAV KUMAR