LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

बिहार में सरेआम उड़ाई जा रही शराबबंदी कानून की धज्जियां, नगर पंचायत मोहनिया के चेयरमैन प्रतिनिधि का जाम छलकाते वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

बिहार में सरेआम उड़ाई जा रही शराबबंदी कानून की धज्जियां, नगर

KAIMUR :  शराबबंदी वाले राज्य में जाम छलकाते वीडियो वायरल होने के बाद राजनीति गलियारों में सरगर्मी तेज हो गयी है। दरअसल जिले के नगर पंचायत मोहनिया के चेयरमैन प्रतिनिधि इंद्रजीत राम का इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें इंद्रजीत राम जाम छलकाते नजर आ रहे हैं। 

वीडियो में दिख रहा है की शराब की पार्टी चल रही है। शराब जैसा ही कोई चीज गिलास में ढारी गई है और उसमें इंद्रजीत राम पानी मिल रहे हैं और बगल में चखना भी रखा हुआ है। हालांकि इंद्रजीत राम का दावा है कि मैं शराब नहीं पीता हूं। शराब पार्टी दोस्तों के द्वारा की जा रही थी। वहां पर मैं उनके शराब के गिलास में पानी मिला रहा था। 

यह विडियो अब जांच का विषय है कि जिस बिहार में शराबबंदी है। जनप्रतिनिधियों को भी बिहार में शराबबंदी को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। लेकिन मोहनिया नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि इंद्रजीत राम शराब पार्टी में शामिल हो रहे हैं। हालाँकि प्रशासन इस मामले पर फिलहाल कुछ बोलने से इनकार कर रहा है।

जानकारी देते हुए नगर पंचायत मोहनिया के चेयरमैन प्रतिनिधि इंद्रजीत राम ने बताया वीडियो लोकसभा चुनाव से पहले का है। जो 2 साल पुराना है। हम लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए यूपी के कुछीला गाँव गए हुए थे। जहां पर दोस्तों के द्वारा शराब पार्टी की जा रही थी। वहीं पर हम भी बैठ गए और उनके ग्लास में हम पानी डाल रहे थे। मेरे दोस्त लोग पी रहे थे। लेकिन मैं शराब नहीं पीता हूं। गैस का दावा पानी मे मिलाकर पी रहे थे। मामला जो भी हो जांच का विषय है। 

NSIT
Nsmch

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट