LATEST NEWS

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

  • Buxar Sadar Hospital
  • Buxar Sadar Hospital: सिविल सर्जन के आश्वासन का भी नहीं हुआ असर, सदर अस्पताल में इलाज के

  • Bhojpur River incident
  • Bhojpur River incident: भोजपुर में नदी में नहाना बच्चों को पड़ा भारी! 6 बच्चे डूबे, 4 को बचाया,

चुनाव के दौरान बड़े आतंकी साजिश को यूपी एसटीएफ ने किया नाकाम, दो पाकिस्तानी सहित तीन आतंकियों को किया गिरफ्तार

चुनाव के दौरान बड़े आतंकी साजिश को यूपी एसटीएफ ने किया नाकाम

DESK : लोकसभा चुनाव के दौरान भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की पाकिस्तान कोशिशों के खिलाफा यूपी एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। एसटीएफ ने दो पाकिस्तानी नागरिकों और एक कश्मीरी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि ये लोग आईएसआई की मदद से भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।एसटीएसफ के मुताबि‍क, प‍िछले कुछ समय से सूचना प्राप्‍त हो रही थी क‍ि कुछ पाक‍िस्‍तानी नागर‍िक, पाक‍िस्‍तानी खुफ‍िया एजेंसी आईएसआई की सहायता से नेपाल सीमा के रास्‍ते भारत में प्रवेश करने वाले हैं।

एसटीएफ ने तीनों आतंकियों की पहचान भी जाहिर की है। जिनमें मोहम्मद अल्ताफ भट पुत्र खिजर मोहम्मट भट, निवासी मकान नम्बर 559, सादिकाबाद, रावलपिंंडी, पाकिस्तान और सैय्यद गजनफर पुत्र सैय्यद मोहम्मद सैय्यद, निवासी-तरामणि चौक इरफानाबाद, एफ-87, हाउस नम्बर 19, जामिया अली मुर्तजा मस्जिद, इस्लामाबाद, पाकिस्तान से जुड़े हैं। जबकि नासिर अली पुत्र गुलाम अहमद अली निवासी कराली पोरा हवल श्रीनगर जम्मू एन्ड कश्मीर का नागरिक है। एसटीएफ ने बताया कि यह लोग हिज्‍ब उल मुजाह‍िद्दीन के ट्रेन‍िंग कैंप में प्रशिक्षण भी ले चुके हैं। इनमें कारगिल युद्ध के बाद ही हिजबुल मुजाहिदीन के कैंप में मो. अल्ताफ  ने ट्रेनिंग ली थी।

पूछताछ में अलताफ ने बताया कि वह हमेशा से ही चाहता था कि कश्मीर, पाकिस्तान का हिस्सा बने। इसी उद्देश्य से वह पाकिस्तान पहुंचकर आईएसआई के निर्देशन में हिजबुल मुजाहिदीन के मुजफ्फराबाद कैम्प में जेहादी प्राशिक्षण लिया। अलताफ ने बताया कि पाकिस्तानी खुफिया एजेन्सी आईएसआई, कश्मीर स्थित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के साथ मिलकर भारत में आतंक फैलाने के उद्देश्य से भारतीय लोगों को अपनी तंजीम में जोड़ रहे हैं।

नासिर अली कश्मीर का रहने वाला है और व्हॉट्सअप के जरिए इसका सम्पर्क पाकिस्तानी खुफिया एजेन्सी आईएसआई के सलीम नाम के व्यक्ति से हुआ था। सलीम ने नासिर को बताया कि तुम्हारे मामू गजनफर के साथ एक और व्यक्ति को पाकिस्तान से भेज रहा है, जो काठमाण्डु, नेपाल में मिलेंगे जिनहे लेकर उसे जम्मू-कश्मीर, भारत जाना है।

NSIT
Nsmch

यूपी-नेपाल सीमा से हुई गिरफ्तारी

एसटीएफ ने बताया कि तीनों आतंकियों को यूपी - नेपाल  सीमा के सनौली से गिरफ्तार किया गया है। जहां तीनों खुद को भारतीय दिखाने की कोशिश कर रहे थे। जब उनकी जांच की गई तो उनके पास से भारतीय आधार कार्ड के साथ भारतीय पासपोर्ट भी मिले।साथ ही उनके पास से पाकिस्तानी पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस ,फ्लाइट के टिकट भी मिले हैं। नेपाल ,बांग्लादेश, भारत और अमेरिका की करेंसी भी उनके पास से बरामद किए हैं। 

एसटीएफ ने बताया कि भारत में प्रवेश करने के बाद आगे की योजना के बारे में उन्हें पाकिस्तानी हैंडलर द्वारा गाइड किया जाना था।