LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद पांचवीं बार बिहार पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीतामढ़ी में एनडीए प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद पांचवीं बार बिहार पहुंचे केंद्री

SITAMARHI : एनडीए प्रत्याशी देवेश चन्द्र ठाकुर के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने आज भारत सरकार के केंद्रीय गृह सह सहकारिता मंत्री अमित शाह सीतामढ़ी पहुंचे। सीतामढ़ी के गोयनका कॉलेज ग्राउंड में आयोजित जनसभा में अमित शाह ने कहा की जिस प्रकार नरेंद्र मोदी की सरकार ने अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण के साथ जय सिया राम का नारा दिया। अब मैया सीता की बारी है।

अमित शाह ने कहा की जल्द ही भव्य मंदिर का निर्माण मोदी सरकार कराएगी। वही बिहार के साथ साथ सीतामढ़ी में वर्षो से बंद रीगा चीनी मिल को चालू करवाया जाएगा। जिसमे एक साथ इथेनॉल, गुड़ और चीनी का निर्माण किया जाएगा। 

मोदी सरकार बनने के अगले दो वर्ष के अंदर प्राथमिकता के आधार पर नेपाल के बॉर्डर को सुरक्षित करने  का काम सरकार करेगी। मां सीता के भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। वही अपने संबोधन के दौरान बताया की पाक अधिकृत कश्मीर हमारा है और रहेगा। जल्द ही हमारी सरकार पाक अधिकृत कश्मीर को अपना हिस्सा बनाएगी।

लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद उनका यह पांचवां बिहार दौरा है। इससे पहले शाह चार बार बिहार आकर अलग-अलग जगहों पर रैलियां कर चुके हैं। अमित शाह इससे पहले औरंगाबाद, कटिहार, झंझारपुर, बेगूसराय और उजियारपुर में चुनावी रैलियों को संबोधित कर चुके हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आगामी हफ्ते में फिर से बिहार दौरे पर आने वाले हैं। 21 मई को उनकी पूर्वी चंपारण और सीवान में सभाएं प्रस्तावित हैं। बिहार बीजेपी की ओर से प्रस्ताव भेज दिया गया है, पीएमओ से आजकल में मंजूरी मिल जाएगी।

NSIT
Nsmch

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट