LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

अरवल में अनियंत्रित कंटेनर ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के चार लोग हुए जख्मी, इलाज के लिए रेफर किये गए पटना

अरवल में अनियंत्रित कंटेनर ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, एक

ARWAL : जिले के महेन्दिया थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर पेट्रोल पंप मधुश्रवा मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार अरवल की तरफ से औरंगाबाद की ओर जा रही कंटेनर गाड़ी ने मधुश्रवा मोड़ के पास आगे जा रही बाईक में टक्कर मार दी। 

इस घटना में बाइक पर सवार संतोष कुमार एवं उनकी पत्नी रीना देवी तथा बेटा प्रियदर्शी व पुत्री सृष्टि भारती सड़क पर दूर जा गिरे। जिससे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद महेन्दिया थाना की पुलिस एवं डायल 112 की टीम ने सभी को तुरंत सदर अस्पताल अरवल भर्ती कराया।

हालाँकि चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर सभी घायलों को बेहतर इलाज हेतु पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। घायलों की पहचान दुल्हिन बाजार अंतर्गत जियाडीह गांव निवासी के रूप में की गई है। वहीं कंटेनर को पुलिस जब्त कर थाना ले गई है।

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट