LATEST NEWS

  • Bhojpur constable
  • Bhojpur constable: भोजपुर में खाकी पर वसूली के आरोप, वीडियो वायरल; सिपाही पर कार्रवाई के संकेत

  • Bhagalpur Event
  • Bhagalpur Event: भागलपुर में रोशन रोही और डिंपल सिंह की एक झलक पाने को बेताब हुई भीड़, पुलिस

  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई

  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने दी चेतावनी, 2-3 दिन में रिकवरी नहीं होने पर होगी कार्रवाई
  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने

  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान,72 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, फिर 10 अपराधियों को उम्रकैद;
  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता

ईद और रामनवमी की छुट्टी पर जारी हुए दो-दो आदेश, ड्रामा के बाद सूबे में राजनीति तेज, तेजस्वी ने नीतीश सरकार के साख पर खड़ा किया सवाल

ईद और रामनवमी की छुट्टी पर जारी हुए दो-दो आदेश, ड्रामा के बा

पटना-शिक्षा विभाग और राजभवन के बीच टकराव के बीच ईद और रामनवमी पर छुट्टियों का मामला तूल पकड़ लिया है.  बिहार में शिक्षकों को ईद और रामनवमी पर छुट्‌टी मिलेगी या नहीं, इस पर मंगलवार को पूरे दिन कन्फ्यूजन बना रहा.अब यह मामला राजनीतिक रुप लेने लगा है. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मामले में सीधा नीतीश सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर तल्ख लहजे में नीतीश के बदाधिकारी और कामकाज पर हीं सवाल खड़ा कर दिया है. 

नेता प्रतिपक्ष का सरकार पर करारा तंज

नेता प्रतिपक्ष ने लिखा है कि --सरकार में बैठे शीर्ष कर्णधारों की प्रशासनिक निष्क्रियता, कार्य के प्रति अरुचि, सार्वजनिक संवाद की अनिच्छा, अज्ञात विचित्र वजह तथा अनजाने व अस्पष्ट कारणों से शीर्ष नौकरशाही द्वारा निरंतर CM के आदेशों की अवहेलना के कारण विगत 4 महीनों  से स्कूल टाइमिंग व पर्व/त्यौहार की छुट्टियों में आंशिक बदलाव के एक छोटे से आदेश का भी अनुपालन नहीं हो पा रहा है।

सुकूल की टाइमिंग को लेकर सीएम तक की नहीं सुन रहे अधिकारी

तेजस्वी ने मुख्यमंत्री पर सवाल खड़ा करते हुए लिखा है कि -कितना शर्मनाक व दुःखद है कि CM द्वारा सदन में सर्वदलीय विधायकों को व्यक्तव्य तथा भरोसा देने के बावजूद भी स्कूल टाइमिंग को लेकर उनके अधिकारी उनकी ही सुन नहीं रहे है। सोचिए…CM की ही अधिकारी नहीं सुन रहे तो आम आदमी और विधायकों की क्या सुनवाई होती होगी? 

NSIT
Nsmch

तेजस्वी ने नीतीश पर किया करारा हमला

नेता प्रतिपक्ष ने आगे सोसल मीजिया पर लिखा है कि -शिक्षा विभाग महीनों से इसी में उलझा है। आप कल्पना करिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षा सुधार इत्यादि आदेशों पर क्या कार्यान्वयन होता होगा? ऐसी तमाम बड़ी-बड़ी बाधाओं, प्रशासनिक अड़चनों के बावजूद अपना आपा मार कर हमने प्रतिदिन CM दफ़्तर में बैठ-बैठकर, फॉलोअप ले-लेकर दो महीनों में शिक्षा विभाग में ही 2 लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्तियां करवाई क्योंकि वह मेरा वादा और कमिटमेंट था।

ईद और रामनवमी पर सरकार और शिक्षा विभाग के अलग अलग सुर

होली के बाद अब ईद और रामनवमी की छुट्टियों को लेकर सरकार कुछ कह रही है, शिक्षा विभाग कुछ और कह रहा है। मा॰ मुख्यमंत्री जी को यह क्या हो गया है? बिहार भगवान भरोसे चल रहा है।

ईद और रामनवमी की छुट्टी को लेकर ड्रामा

बता दें  पहले शिक्षा विभाग ने कहा था छुट्‌टी नहीं रहेगी. बाद में 8 अप्रैल को सरकार की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षकों के प्रशिक्षण को लेकर संज्ञान लिया है और 10-11 अप्रैल को ईद, 17 अप्रैल को रामनवमी पर अवकाश घोषित किया है, लेकिन मंगलवार को शिक्षा विभाग ने एक पत्र जारी कर इस आदेश को फर्जी बताया. माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद के हस्ताक्षर से जारी यह पत्र बिहार शिक्षा विभाग के सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर है. शिक्षा विभाग के इस पत्र के थोड़ी देर बाद ही एससीईआरटी ने भी एक पत्र जारी किया. एससीईआरटी ने ईद और रामनवमी के कारण 11 और 17 अप्रैल की ट्रेनिंग को स्थगित करते हुए बताया कि 11 वाली ट्रेनिंग 14 को और 17 तारीख वाली ट्रेनिंग 21 अप्रैल को होगी.