LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

सहरसा में 24 घंटे में दो हत्याएं, मां को डायन कहे जाने का बेटे ने किया विरोध, धारधार हथियार से हमला कर पड़ोसी ने ले ली जान

सहरसा में 24 घंटे में दो हत्याएं, मां को डायन कहे जाने का बे

SAHARSA : सहरसा जिले में शुक्रवार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष की हत्या की जांच अभी चल ही रही है कि एक और हत्या की वारदात हो गई है। यहां एक युवक की उसके ही पड़ोस में रहनेवाले लोगों ने धारधार हथियार से मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। जिसमें पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। 

घटना जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत कांप बाजार वार्ड 6 की बतायी जा रही है। मृतक की पहचान स्वर्गीय बनारसी भगत का पुत्र मुकेश भगत(49) के रूप में हुई है. सौरबाजार थानाक्षेत्र के कांप बाजार वार्ड 10 का रहने वाला था. इस घटना को लेकर मृतक के छोटे भाई संतोष भगत ने बताया कि पड़ोस का रहने वाला नरेश भगत, कीस्टू भगत, जय प्रकाश भगत उसकी मां को डायन कहता था. इसी बात को लेकर उसका भाई विरोध किया था. इसके बाद दोनों में बहस हो गयी थी।

मवेशी को चारा दे रहे थे भैया

मृतक के भाई ने बताया कि शनिवार की सुबह जब भैया मवेशी को दरवाजे पर चारा दे रहा था उसी दौरान ये लोग आए और मेरे भाई पर दबिया से हमला कर दिया. मेरे भाई की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद से सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। भाई ने पड़ोस का नरेश भगत, कीस्टू भगत, जय प्रकाश भगत पर आरोप लगाया है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

पुलिस ने गिरफ्तार को बताया विक्षिप्त

घटना को लेकर सौरबाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी विक्षिप्त है. उसने पहले दबिया से हमला किया फिर लाठी डंडे से पीटा. पुलिस ने कहा कि ग्रामीणों के अनुसार घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गयी थी

NSIT
Nsmch