LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

कैमूर में स्नान करने के दौरान तालाब में डूबने से एक ही परिवार के दो बच्चियों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

कैमूर में स्नान करने के दौरान तालाब में डूबने से एक ही परिवा

KAIMUR : जिले में एक हृदय विदारक घटना सामने आया है। जहां तालाब में नहाने के दौरान दो बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चियां एक ही परिवार की बतायी जा रही है। इस घटना के बाद मृतिका के परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। मामला चैनपुर थाना क्षेत्र के मशोई खुर्द गांव की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक बच्चियों की पहचान बल्केश्वर प्रसाद उर्फ पिंटू बिंद की 8 वर्षीय पुत्री अनीता कुमारी उर्फ प्रीति कुमारी चैनपुर थाना क्षेत्र के मसोई खुर्द गांव निवासी के रूप में हुई है, जबकि दूसरी बच्ची की पहचान रमेश बिंद की 7 वर्षीय पुत्री आंचल कुमारी ग्राम मईढाड़ थाना बेलांव के रूप में हुई है। आंचल कुमारी अपने नानी के गांव आई हुई थी। 

Diarch GO

इस मामले से जुड़ी जानकारी देते हुए मृतक अनीता उर्फ प्रीति के पिता बल्केश्वर प्रसाद उर्फ पिंटू के द्वारा बताया गया 8 वर्षीय पुत्री अनीता कुमारी प्रतिदिन अपने दादा को सुबह में खाना पहुंचने तालाब पर जाया करती थी, जहां उसके दादा जी मछली मारने जाया करते थे। एक दिन पहले ही सोमवार को इनकी भगिनी आंचल कुमारी भी नाना नानी से मिलने के लिए आई हुई थी। जहां मंगलवार की सुबह 9:30 बजे खाना पहुंचाने के दौरान वह भी साथ में चली गई,जहां खाने देने के बाद तालाब में नहाने के दौरान दोनों की डूबकर मौत हो गई है। जिसके बाद आधा घंटा के बाद शव तालाब में तैरता दिखाई दिया तो गांव के एक व्यक्ति ने देखा और शोरगुल किया। जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल उमड़ पड़ी। इसके बाद दोनों बच्चियों को तालाब से बाहर निकाला गया। हालाँकि तबतक दोनों की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद गांव में कोहराम मच गया। परिजनों सहित ग्रामीण भी दहाड़ मारकर रोने लगे। 

वहीं इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया गया। इस मामले से संबंधित जानकारी लेने मौके पर पहुंचे चैनपुर थाना के एएसआई विनोद कुमार यादव के द्वारा बताया गया की पुलिस को गश्ती के दौरान सूचना मिली कि मसोई खुर्द गांव में दो बच्चियां डुब गई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे तत्काल चैनपुर सीएचसी इलाज के लिए दोनों बच्चियों को ले जाया गया है,जहां चिकित्सक द्वारा दोनों को मृत घोषित कर दिया। पंचनामा के उपरांत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

NSIT
Nsmch

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट