LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

गेट फांदकर परीक्षा केंद्र में घुसने के मामले में दो छात्रा निष्कासित, प्राथमिकी दर्ज,केंद्राधीक्षक,मजिस्ट्रेट , पुलिस अवर निरीक्षक का रोका गया वेतन

गेट फांदकर परीक्षा केंद्र में घुसने के मामले में दो छात्रा न

अरवल जिले के कुर्था उच्च विद्यालय में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा दौरान  परीक्षार्थियों को जब लेट से पहुंचने के कारण एंट्री नहीं दी गयी तो उन्होंने परीक्षा केंद्र की चहारदीवारी फांदने का प्रयास किया. अब ऐसे परीक्षार्थियों पर कड़ी कार्रवाई  की गई है. 

अरवल जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने बताया कि 15 फरवरी को वार्षिक माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा, 2024 के अवसर पर उच्च विद्यालय, कुर्था स्थित परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश का समय समाप्त होने के बाद भी दो परीक्षार्थियों द्वारा मेन गेट फाँद कर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश किया गया. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशानुसार वैसे परीक्षार्थी पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर दो साल के लिए परीक्षा से निष्कासित रखने हेतु केन्द्राधीक्षक के स्तर से आवश्यक कार्रवाई किया जाना था. 

सुभाष चन्द्र अरूण, केन्द्राधीक्षक, +2 उच्च विद्यालय, कुर्था द्वारा ऐसा ना कर दिनांक 16 फरवरी  को एक परीक्षार्थी रिषी कुमारी पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई प्रारम्भ की गई एवं केन्द्राधीक्षक द्वारा बताया गया कि एक परीक्षार्थी के परीक्षा केन्द्र से फरार हो जाने के कारण पहचान नहीं की जा सकी.

 जिला पदाधिकारी द्वारा उक्त केन्द्राधीक्षक पर प्राथमिकी दर्ज कारते हुए निलंबन की कार्रवाई हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है.  शिप्रा वर्मा, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, कुर्था, वरीय स्टैटिक दण्डाधिकारी से भी स्पष्टीकरण की मांग करते हुए वेतन स्थगित कर दिया गया है और विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है. इसी क्रम में उक्त केन्द्र पर पुलिस पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त स०अ०नि० चन्द्रदेव महतो, कुर्था थाना से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए वेतन स्थगित करने एवं निलंबन की कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, अरवल को निदेशित किया गया है.

NSIT
Nsmch

 जिला पदाधिकारी, अरवल द्वारा परीक्षा कार्य में लगे सभी दण्डाधिकारी /पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि परीक्षा का संचालन निष्पक्ष एवं स्वच्छ माहौल में कराना सुनिश्चित करें. यदि किसी के द्वारा भी उक्त कार्य में अनियमितता बरती जाती है तो उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.