LATEST NEWS

  • Nawada Polls Police
  • Bihar MLC Election: नवादा में मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में जुटी भीड़, पुलिस ने दिखाई

  • Bihar MLC Polls Percent
  • Bihar MLC Election:बिहार MLC चुनाव में दोपहर 12 बजे तक स्नातक में 12.88 फीसदी, शिक्षक में 30.19 फीसदी

  • Patna Graduate Constituency Election: मतदान के बाद नीरज कुमार की अनंत सिंह को खुली चुनौती, अब एमएलसी के इस ललकार का क्या जवाब है छोटे सरकार के पास?
  • Patna Graduate Constituency Election: मतदान के बाद नीरज कुमार की अनंत सिंह को खुली चुनौती, अब एमएलसी के

  • Bihar MLC Election: जमुई में मतदान केंद्र के बाहर BJP प्रत्याशी का पोस्टर लगाने पर विवाद, अधिकारी की चेतावनी के बाद हटाया गया बैनर
  • Bihar MLC Election: जमुई में मतदान केंद्र के बाहर BJP प्रत्याशी का पोस्टर लगाने पर विवाद, अधिकारी की

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026:बिहार MLC चुनाव, बांका से बेतिया तक मतदान जारी, कहीं मतदाताओं में उत्साह तो कहीं

कोसी नदी से मवेशी चराकर लौट रहे दो सगे भाइयों की करंट लगने से हुई मौत, तीसरा भाई भी गंभीर रूप से झुलसा

कोसी नदी से मवेशी चराकर लौट रहे दो सगे भाइयों की करंट लगने स

SUPAUL : सुपौल में कोसी नदी से अपने मवेशी को चराकर लौट रहे दो सगे भाइयों की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि उनके साथ तीसरा भाई भी गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करंट से भाइयों की मौत की यह घटना निर्मली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मृत भाइयों की पहचान निर्मली थाना क्षेत्र के वेलसिंगारमोती वार्ड 1 निवासी राजेंद्र मंडल के 16 साल के बेटा जय प्रकाश मंडल और 18 साल के ओम प्रकाश मंडल के रूप में की गई है। घायल की पहचान 12 साल के विकास कुमार के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है कि तीनों सगे भाई मवेशी चराकर लौट रहे थे। इस दौरान कोसी नदी के दलदल में राजेंद्र मंडल का एक मवेशी फंस गया। राजेंद्र मंडल और उनके तीन बेटे सहित अन्य लोग मवेशी को दलदल से निकालने गए। उसके बगल के खेत में बिजली के तार मौजूद थे। उसके संपर्क में आने से दोनों की मौत हो गई। 

दोनों को बचाने के दौरान तीसरा भाई भी करंट की चपेट में आ गया। फिलहाल उसका इलाज निर्मली अस्पताल में चल रहा है। जबकि दो सगे भाइयों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

निर्मली थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि बिजली करंट से दो लोगों की मौत हुई है। तीसरा घायल खतरे से बाहर है, निर्मली एसडीएच में दो छात्रों को लाया गया था। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

NSIT
Nsmch