LATEST NEWS

  • Bihar News : मोतिहारी में दबंगों ने खेत देखने गए युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मोतिहारी में दबंगों ने खेत देखने गए युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, पुलिस

  • विप चुनाव के मतगणना में राजद को गड़बड़ी की आशंका :  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, दी यह चेतावनी
  • विप चुनाव के मतगणना में राजद को गड़बड़ी की आशंका : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन,

  • पटना में सघन वाहन चेकिंग अभियान : बिना नंबर प्लेट की नई R15 बाइक जब्त, नियमों की अनदेखी करने वालों को कड़ा संदेश
  • पटना में सघन वाहन चेकिंग अभियान : बिना नंबर प्लेट की नई R15 बाइक जब्त, नियमों की अनदेखी

  • जमीन अधिग्रहण के विरोध में किसानों का उग्र प्रदर्शन, डीएम कार्यालय का घेराव करने पहुंचे किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया
  • जमीन अधिग्रहण के विरोध में किसानों का उग्र प्रदर्शन, डीएम कार्यालय का घेराव करने पहुंचे किसानों को पुलिस

  • पटना में बेखौफ चोरों का तांडव : शटर काटकर 40 लाख के मोबाइल और डेढ़ लाख नकद उड़ाए
  • पटना में बेखौफ चोरों का तांडव : शटर काटकर 40 लाख के मोबाइल और डेढ़ लाख नकद उड़ाए

Bihar MLC Election: जमुई में मतदान केंद्र के बाहर BJP प्रत्याशी का पोस्टर लगाने पर विवाद, अधिकारी की चेतावनी के बाद हटाया गया बैनर

Bihar MLC Election: बिहार के जमुई में मतदान केंद्र के बाहर बीजेपी प्रत्याशी का फोटोयुक्त पोस्टर लगाए जाने को लेकर विवाद सामने आया है।...

Bihar MLC Election: जमुई में मतदान केंद्र के बाहर BJP प्रत्य
आदर्श आचार संहिता के पालन पर सवाल- फोटो : reporter

Bihar MLC Election: बिहार के जमुई में मतदान केंद्र के बाहर बीजेपी प्रत्याशी का फोटोयुक्त पोस्टर लगाए जाने को लेकर विवाद सामने आया है। जमुई शहर स्थित अंचल कार्यालय के मतदान केंद्र संख्या 146 के बाहर कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार डॉ. एनके यादव का पोस्टर लगाए जाने पर वहां मौजूद अधिकारी ने आपत्ति जताई। अधिकारी की चेतावनी के बाद पोस्टर को हटा दिया गया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।जानकारी के मुताबिक, मतदान केंद्र संख्या 146 पर कुल 615 मतदाता हैं। मतदान के दौरान केंद्र के बाहर उम्मीदवार की तस्वीर वाला पोस्टर लगाकर मतदाताओं को पर्ची बांटी जा रही थी। इसी बीच मौके पर पहुंचे अधिकारी ने पोस्टर लगाने पर नाराजगी जताई और संबंधित लोगों को उसे हटाने का निर्देश दिया।

तीसरी बार मना करने पर कार्रवाई की चेतावनी

सामने आए वीडियो में अधिकारी पोस्टर लगाने वाले लोगों को चेतावनी देते सुनाई दे रहे हैं। वीडियो में अधिकारी कहते नजर आ रहे हैं कि बार-बार मना करने के बावजूद तीसरी बार पोस्टर लगाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदान केंद्र के आसपास पोस्टर और बैनर लगाना प्रतिबंधित है। साथ ही, दोबारा ऐसा किए जाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।अधिकारी की सख्ती के बाद पोस्टर को फिर से हटाया गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मतदान केंद्र के आसपास चुनाव प्रचार से जुड़े नियमों के पालन को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

आदर्श आचार संहिता के पालन पर सवाल

मतदान केंद्र के बाहर उम्मीदवार की तस्वीर वाले पोस्टर के साथ मतदाताओं को पर्ची बांटे जाने की घटना ने निर्वाचन व्यवस्था और आदर्श आचार संहिता के अनुपालन पर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, पोस्टर किसकी अनुमति से लगाया गया था और संबंधित स्थान पर इसे लगाने की अनुमति थी या नहीं, इस बारे में अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।घटना के दौरान बूथ पर मौजूद अधिकारी इस मामले पर कुछ भी कहने से बचते नजर आए। गिद्धौर प्रखंड की अंचल अधिकारी आरती भूषण से भी इस संबंध में सवाल किया गया, लेकिन उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

NSIT
Nsmch

जिलाधिकारी ने जांच कराने की बात कही

मामले पर जमुई के जिलाधिकारी ने जांच कराने की बात कही है। निर्वाचन नियमों के तहत मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध रहता है। ऐसे में यह जांच जरूरी होगी कि पोस्टर निर्धारित प्रतिबंधित क्षेत्र के भीतर लगाया गया था या नहीं और इस मामले में किन नियमों का उल्लंघन हुआ।फिलहाल, घटना से जुड़े तथ्यों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। प्रशासन की जांच में पोस्टर की जगह, उसे लगाने की परिस्थितियों और संबंधित निर्वाचन नियमों के पालन की स्थिति महत्वपूर्ण होगी।

रिपोर्ट- सुमित सिंह