LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

अरवल में एनएच 139 पर ट्रक और कंटेनर की टक्कर, एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, दो घायल

अरवल में एनएच 139 पर ट्रक और कंटेनर की टक्कर, एक व्यक्ति की

अरवल जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर सदर थाना के समीप शुक्रवार की देर रात कंटेनर और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस हादसे में ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई. कंटेनर चालक गाड़ी खाली कर दिल्ली लौट रहा था.

 ट्रक चालक पटना की ओर जा रहा था. शुक्रवार की देर रात दोनों गाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर हो गई. लोगों ने दोनों ट्रक चालकों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. इलाज के दौरान सदर अस्पताल में नालंदा जिला के रहने वाले विकास कुमार (32) ट्रक चालक की मौत हो गई.

वहीं  बलिया निवासी कंटेनर चालक दिलीप कुमार (25) को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.  इसके अलावा कंटेनर के खलासी को मामूली चोट आई है. जिसका इलाज सदर अस्पताल अरवल में ही किया जा रहा है. घटना नींद में होने की वजह से बताई जा रही है.

कुंदन कुमार की रिपोर्ट