LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

ससुरालवालों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने मंदिर में ली शरण, पति का परिवार घर छोड़कर फरार

ससुरालवालों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने मंदिर में ली शरण,

जहानाबाद. पंद्रह वर्ष पूर्व विवाहित महिला अब अपने पति और ससुराल वालों से न्याय की गुहार लगाती मंदिर में रहने को मजबूर है. जहानाबाद के मखदमपुर प्रखंड के इंदरपुर गांव का यह मामला है. गया जिले के परोरिया गांव निवासी अशोक सिंह की बेटी पिंकी कुमारी की शादी 15 वर्ष पूर्व इंद्रपुर गांव निवासी नीरज से हुई थी. लड़की वालों का आरोप है कि विवाह के बाद सबकुछ सामान्य रहा लेकिन कुछ समय बाद लड़की को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया. यहां तक कि लड़की अपने ससुराल में रहे इसे लेकर कई बार प्रयास किए गए. बावजूद इसके लड़के वाले उसे अपने यहां रखने को तैयार नहीं है. 

ससुराल में रहने के अपने अधिकार को लेकर दो दिन पूर्व महिला इंद्रपुर गांव में अपने पिता के साथ आ गई. अंत में ग्रामीणों ने रविवार की रात बैठक कर महिला को रखने की बात कही. हालांकि ससुराल वाले इसके लिए तैयार नहीं हुए. इसके बाद महिला ने इंद्रपुर गांव के एक मंदिर को ही रहने का ठिकाना बना लिया है और वहीं रात गुजार कर ससुराल में रहने का अधिकार पाने के संघर्ष में लगी है. 

Diarch GO

इस बीच, जब रात में ग्रामीणों ने महिला को उसके ससुराल में रखवाने की कोशिश की तो ससुरालवाले घर में ताला लगा दिए. बाद में ससुरालवाले घर से फरार हो गए. अब पूरे मामले में ससुराल वालों की भूमिका संदिग्ध बनी हुई है. महिला का कहना है कि वह साथ हो रहे अन्याय के लिए संघर्ष कर रही है. इसलिए मंदिर में रहना कबूल की. हालांकि गांव वाले दोनों पक्षों में सुलह कराने की पहल कर रहे हैं.