LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

अरवल में आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

अरवल में आर्थिक तंगी से परेशान  युवक ने फांसी लगाकर की आत्मह

अरवल जिला अंतर्गत मानिकपुर ओपीक्षेत्र क्षेत्र के बिथरा मानिकपुर सड़क में स्थित नवोदिता पब्लिक स्कूल में गार्ड के पुत्र ने स्कूल कैम्पस स्थित लगे पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार मानिकपुर स्थित नवोदिता पब्लिक स्कूल में सुपौल जिला निवासी नरेश झा गार्ड की नॉकरी करते थे. करीब एक महीना पहले घर मे पारिवारिक बंटवारा में घर चले गए थे औरअपने 18 वर्षीय  पुत्र अंशू कुमार झा को अपनी जगह स्कूल की देखरेख के लिए रख दिये थे।

 हालांकि स्कूल में छठ पूजा की छुट्टी होने के कारण विद्यालय बंद हो गया था लेकिन देखरेख में तीन लोग रहते थे. गुरुवार को संघ्या में स्कूल कैम्पस में किसी को न देखकर अंशु ने फांसी लगा ली। हालांकि जैसे ही दो और लोगों ने पेड़ में अंशु को फांसी से लटकी हुई देखी तो मानिकपुर पुलिस को सूचना दी। जिसके आलोक में मानिकपुर ओपीअध्यक्ष अनवर अली,कुर्था थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार,पुलिस इंस्पेक्टर उमाशंकर सिंह,अपर ओपीअध्यक्ष दीपक कुमार दल बल के साथ उक्त स्कूल में जाकर जांच पड़ताल की। 

Diarch GO

वहीं उक्त युवक के कमरा की जांच की गई तो पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुई है जिसमें परिवारिक आर्थिक कलह की बात सामने आई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आत्महत्या करने वाला युवक अंशु कुमार गार्ड नरेश झा का एकलौता पुत्र था उसके आत्महत्या करने की सूचना मिलने के बाद वे बदहोश हैं पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है एक तरफ पारिवारिक बंटवारा का झंझट चल रहा था तो दूसरी तरफ उनके पुत्र द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने के बाद परिवार को गम का पहाड़ टूट पड़ा है.