LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिहार में तेज धूप और उमस भरी गर्मी बढ़ेगी परेशानी, आसमान से बरसेगी आग, इन जिलों के लोग होंगे बेहाल

बिहार में तेज धूप और उमस भरी गर्मी बढ़ेगी परेशानी, आसमान से

पटना: बिहार में एक बार फिर से तापमान का पारा चढ़ने लगा है. बुधवार को सूबे का अधिकतम पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया.  बारिश का दौर रुकने के बाद चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को फिर परेशान करना शुरु कर दिया है. आज यानी  गुरुवार को राजधानी पटना समेत सूबे के दक्षिणी हिस्सों में गर्म दिन और कुछ जगहों पर गर्म हवाएं चलने की संबावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है..

पटना समेत कई जिलों में बुधवार को लोग कड़ी धूप से परेशान रहे.अधिक तापमान ने लोगों को परेशान किया. इसी बीच मौसम विभाग के अनुसार 16 मई से एक बार फिर से अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी होगी. जिसके कारण एक बार फिर से गर्मी लोगों को परेशान करेगी. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल से आ रही पूर्वी हवा के कारण गुरुवार को  आंशिक रूप से बादल छाए रहे और आंधी-तूफान की भी संभावना बनी रही. सूबे के सुपौल, अररिया, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में बारिश 

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार रह सकता है. न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. 19 मई को पूर्वी बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण क्षेत्र बनने के कारण अधिकांश उत्तरी भागों में एक या दो स्थानों पर गरज और तूफान की संभावना है.

मौसम विबाग का कहना है कि तापमान का पारा फिर से चढ़ने लगा है. वहीं चिकित्सकों का कहना है कि बदलते मौसम में स्वास्थ्य का क्याल रखना जरुरी है. गर्मी से बचें, तरल पदार्थ का सेवन करें.

NSIT
Nsmch