LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

ट्रांसफर-पोस्टिंगः बिहार के 3 एक्साइज कोर्ट में पीठासीन पदाधिकारी की नियुक्ति..फैमिली कोर्ट में प्रधान न्यायाधीश की पदस्थापना

ट्रांसफर-पोस्टिंगः बिहार के 3 एक्साइज कोर्ट में पीठासीन पदाध

PATNA:  बिहार सरकार ने हाईकोर्ट की अनुशंसा के आलोक में न्यायाधीशों की पोस्टिंग की है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है. जमुई के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश धीरेंद्र बहादुर सिंह को न्यायाधीश कोटि में नियुक्ति करते हुए प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय गोपालगंज के पद पर पदस्थापित किया गया है.

पटना उच्च न्यायालय की अनुशंसा के बाद तीन उत्पाद न्यायालयों में पीठासीन पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है. ये सभी पीठासीन पदाधिकारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्तर के हैं. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दरभंगा रवि शंकर कुमार को विशेष उत्पाद न्यायालय संख्या - दो दरभंगा का पीठासीन पदाधिकारी बनाया गया है. कैमूर के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार ठाकुर को विशेष उत्पाद न्यायालय संख्या-एक कैमूर का पीठासीन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है .जबकि नवादा के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशुतोष राय को विशेष उत्पाद न्यायालय संख्या- दो नवादा का पीठासीन पदाधिकारी बनाया गया है.