LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

पितृपक्ष के 20 दिन ही इस रेलवे स्टेशन पर होता है ट्रेनों का ठहराव, जानें इस बार कितनी गाड़ियों के ठहराव को मिली मंजूरी

पितृपक्ष के 20 दिन ही इस रेलवे स्टेशन पर होता है ट्रेनों का

AURANGABAD : बिहार में एक रेलवे स्टेशन ऐसा है, जहां साल के 11 माह किसी भी ट्रेन का ठहराव नहीं होता है, सिर्फ पितृपक्ष के महीने में ही इस स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव होता है। इस स्टेशन का नाम है अनुग्रह नारायण रोड पुनपुन घाट हॉल्ट। इस स्टेशन के पास में ही पुनपुन नदी घाट है, जहां हर साल पितृपक्ष मेले के दौरान बड़ी संख्या में लोग पिंडदान के लिए पहुंचते हैं। जिसके कारण एक माह के लिए ट्रेनों का ठहराव दिया जाता है। इस बार भी लगभग एक दर्जन ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी दी गई है, जिनमें पैसेंजर ट्रेनों के साथ कई एक्सप्रेस ट्रेनें भी शामिल हैं।

28 सितंबर से 14 अक्टूबर तक दिया गया ठहराव

अनुग्रह नारायण रोड पुनपुन घाट हाल्ट पर एक दर्जन जोड़ी सवारी और एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव सुनिश्चित किया है। ये ट्रेने पूरे पितृपक्ष के दौरान 28 सितम्बर से 14 अक्टूबर तक यहां नियमित रूप से रूकेगी।पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी(सीपीआरओ) वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अनुग्रह नारायण रोड पितृपक्ष स्नान-पिंडदान घाट पर पितृपक्ष मेला के दौरान श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे द्वारा 28 सितम्बर से 14 अक्टूबर तक 08 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का दो-दो मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया जा रहा है। साथ ही 04 जोड़ी सवारी गाड़ियों के अस्थायी ठहराव को भी स्वीकृति दी गयी है। आठ जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का होगा ठहराव-उन्होने बताया कि जिन आठ जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव तय किया गया है, उनमें ये ट्रेनें शामिल है:-

Diarch GO

1. गाड़ी सं. 18625/18626 पूर्णिया कोर्ट-हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस

2. गाड़ी सं. 18623/18624 इसलामपुर-हटिया-इसलामपुर एक्सप्रेस

3. गाड़ी सं. 13243/13244 पटना-भभुआ रोड-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस,

4. गाड़ी सं. 13347/13348 पटना-बरकाकाना-पटना पलामू एक्सप्रेस,

5. गाड़ी सं. 13349/13350 सिंगरौली-पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस,

6. गाड़ी सं. 12365/12366 पटना-रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस,

7. गाड़ी सं. 13329/13330 पटना-धनबाद-पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस

8. गाड़ी सं. 14223/14224 राजगीर-वाराणसी-राजगीर बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस

चार जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का भी होगा ठहराव

सीपीआरओ ने बताया कि आठ जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के अलावा चार जोड़ी सवारी(पैसेंजर) ट्रेनों के अस्थायी ठहराव को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। कहा कि 28 सितम्बर से 14 अक्टूबर  तक अनुग्रह नारायण रोड और चिरैला पौथू के बीच स्थित अनुग्रह नारायण रोड स्नान घाट स्टेशन पर इन 04 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का दो-दो  मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया जा रहा है:- 

1. गाड़ी सं. 03383/03384 गया-डीडीयू-गया मेमू पैसेंजर स्पेशल

2. गाड़ी सं. 03691/03692 गया-डेहरी ऑन सोन-गया मेमू पैसेंजर स्पेशल

3. गाड़ी सं. 03381/03382 गया-डेहरी ऑन सोन-गया मेमू पैसेंजर स्पेशल

4. गाड़ी सं. 13305/13306 धनबाद-सासाराम-धनबाद इंटरसिटी पैसेंजर