LATEST NEWS

  • Patna Electricity News:पटना में बिजली की बढ़ती मांग से निपटने की तैयारी, 15 नए पावर सब स्टेशन से मिलेगी राहत
  • Patna Electricity News:पटना में बिजली की बढ़ती मांग से निपटने की तैयारी, 15 नए पावर सब स्टेशन से

  • खौफनाक षड्यंत्र का पर्दाफाश
  • Bihar Crime: खौफनाक षड्यंत्र का पर्दाफाश, आपसी रंजिश में रची गई थी ऐसे निर्दोष को सलाखों के पीछे

  •  IAS Kumar Ravi
  • Bihar Food Safety: बिहार में शुद्ध के लिए महायुद्ध, सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर खाद्य सुरक्षा

  • Bihar Schools Ban Jeans and T Shirts
  • Bihar Education News:बिहार के स्कूलों में शिक्षकों के पहनावे पर सख्ती, अब ऐसे कपड़ों में आना होगा विद्यालय,

  • Bihar Politics: चिराग पासवान का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी जनता
  • Bihar Politics: चिराग पासवान का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी जनता

आज मोक्ष की नगरी गयाजी धाम आ रहे हैं उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पितरों का करेंगे पिंडदान, प्रशासन ने किए कड़े सुरक्षा इंतजाम

आज मोक्ष की नगरी गयाजी धाम आ रहे हैं उप राष्ट्रपति जगदीप धनख

GAYA : गया में गुरूवार से पितृपक्ष मेले की शुरूआत हो गई है और पिंडदान करनेवाले लोगों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। ऐसे में आज देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज यानी शुक्रवार को गया पहुंच रहे हैं. यहां वह अपने पितरों का पिंडदान करेंगे।  उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को अलर्ट किया गया है. 

सुबह 9.15 पहुंचेंगे गया एयरपोर्ट

बताया जा रहा है कि उपराष्ट्रपति शुक्रवार की सुबह 9:15 से लेकर 9:35 तक गया एयरपोर्ट से पांच नंबर गेट होते हुए पितृपक्ष मेला क्षेत्र में आएंगे. पितरों के निमित्त तर्पण का कर्मकांड करेंगे. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ हवाई मार्ग से गया एयरपोर्ट को पहुंचेंगे और उसके बाद विष्णुपद सड़क मार्ग से आएंगे। जिला प्रशासन के हवाले से बताया गया है कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गया के विष्णुपद में तर्पण करेंगे।  माना जा रहा है कि करीब ढाई से 3 घंटे तक वे विष्णुपद में रहेंगे. इसके बाद उनका प्रस्थान 12:00 बजे से 12:30 के बीच होगा।

बदले गए रूट

वहीं, जिला प्रशासन ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के गया विष्णुपद में तर्पण कार्यक्रम को देखते हुए कई रूटों में आगमन नहीं करने की अपील की है. जिला प्रशासन के द्वारा कहा गया है कि सुबह 9:15 से 9:35 तक गया एयरपोर्ट पर पांच नंबर गेट होते हुए भी बिपार्ड बाईपास होते हुए नारायणी पुल बंगाली आश्रम रोड बंद रहेगा।  सभी आमजन एवं पंडा समाज के लोगों से अपील की है कि इस रूट में उस समय लोगों का आवागमन न करें

इसी तरह विष्णु पद मंदिर से बंगाली आश्रम होते हुए नारायणी पुल बाईपास बिपार्ट पांच नंबर गेट सिकरिया मोड़ होते हुए जिला अतिथि गृह का रास्ता अवरुद्ध रहेगा. इस तरह शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे से 12:30 दोपहर तक सिकरिया मोड़ से एयरपोर्ट तक भी आवागमन बाधित रहेगा।

NSIT
Nsmch