LATEST NEWS

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

आज बिहार में पूर्णिया से किशनगंज वाले रहें अलर्ट, गोपालगंज से मुजफ्फरपुर के लोग भी जान लें, कब होगी होगी बरसात

आज बिहार में पूर्णिया से किशनगंज वाले रहें अलर्ट, गोपालगंज स

पटना- भादो के दूसरा सप्ताह में मॉनसून बिहार से रूठा हुआ है. अगस्त बीतने को है और हाल ऐसा है कि लोग उमस भरी गर्मी से त्रस्त हैं. हालात यह है कि लोगों की तबियत भी बिगड़ रही है. वहीं वातावरण में आद्रता बढ़ने से उमस वाली गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है. मौसम विभाग के अनुसार बिहार में मॉनसून बेहद कमजोर पड़ गया है . मौसम विभाग के अनुसार पूरे मानसून सीजन में अब तक बिहार में सामान्य से 25 फीसदी कम बारिश हुई है. अगस्त में सामान्य से कम बारिश हुई और सितंबर में भी यही स्थिति बनी हुई है.

मौसम विभाग के अनुसार  मंगलवार को तीन जिलों में झमाझम बारिश हो सकता है.  मंगलवार को उत्तर बिहार के तीन से चार जिलों में बारिश के साथ-साथ वज्रपात की भी आशंका है. किशनगंज, सुपौल, अररिया और पूर्णिया में हल्की से मध्यम बारिश के साथ वज्रपात हो सकता है. 

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 

बिहार के 38 जिलों में से 33 जिलों में औसत से कम बारिश हुई है और 25 जिलों में 20 फीसदी से 53 फीसदी तक की कमी आई है. यह कमी बहुत बड़ी है, खासकर तब जब देश के अधिकांश अन्य हिस्सों में इस मानसून के मौसम में सामान्य से अधिक बारिश हुई है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान में आने वाले सप्ताह में राज्य में किसी भी बड़ी बारिश की भविष्यवाणी नहीं की गई है. यानी के सितम्बर के पहले सप्ताह में बारिश की कोई खास संभावना नहीं है जो राज्य के लिए और ज्यादा चिंताजनक स्थिति है. 

NSIT
Nsmch