LATEST NEWS

  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुई शामिल
  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की

  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल भी जारी रही परंपरा, उमड़ी भारी भीड़
  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल

  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो मेरी तरफ...न नीरज की तरफ
  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो

  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा शहर
  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम'

  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल
  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल

आज बाहर आ सकते हैं उत्तराखंड के टनल में फंसे 41 मजदूर, प्रशासन ने एम्स सहित सभी अस्पतालों को किया अलर्ट

आज बाहर आ सकते हैं उत्तराखंड के टनल में फंसे 41 मजदूर, प्रशा

DESK : उत्तराखंड के उत्तर काशी में 41 जिंदगियों को बचाने की जद्दोजहद को लेकर सिल्कयारा में सुरंग ढहने वाली जगह से किसी भी वक्त अच्छी खबर आ सकती है। आज सुबह आठ से दस बजे के बीच सभी मजदूरों के बाहर आने की बात कही जा रही है। सभी मजदूरों के बाहर आते ही सबसे पहले मेडिकल चेकअप किया जाएगा. उसके बाद बाकी की प्रोसेस की जाएगी। बता दें कि  यहां टनल में 12 नवंबर से मजदूर फंसे हुए हैं।

जोजिला टनल के परियोजना प्रमुख और बचाव दल के सदस्यों में से एक हरपाल सिंह ने बताया कि बचाव अभियान गुरुवार सुबह 8 बजे तक खत्म हो सकता है. पाइप 51 मीटर तक कवर हो चुका है. अभी भी 06 मीटर और जाना बाकी है. उन्होंने आगे कहा, अभी एकमात्र बाधा यह है कि मलबे में स्टील के कुछ टुकड़े आ गए हैं, इसलिए अभी स्टील पाइप काटे जा रहे हैं. उन्होंने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि स्टील के टुकड़े एक घंटे के भीतर काटे जा सकते हैं. अगले 5 घंटे में दो पाइप डाले जा सकते हैं. बचाव अभियान सुबह 8 बजे तक खत्म हो सकता है। बता दें मजदूरों को बाहर निकालने के लिए 57 मीटर पाइप डाला जाना है।

देर रात खबर आई है कि टनल में लोहे का एक स्ट्रक्चर रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा बन गया है. इसी वजह से अभियान में देरी हो रही है. NDRF की 21 सदस्यीय टीम ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर टनल में गई हैं. उनके पास स्ट्रेचर्स भी हैं और जरूरी उपकरण भी लिए हैं. इस लोहे की संरचना को हटाने के लिए गैस कटर का उपयोग किया जा रहा है

बता दें  बचावकर्मियों ने मलबे के बीच 51 मीटर तक चौड़े पाइप सफलतापूर्वक डाल दिए हैं. अब सिर्फ कुछ मीटर की दूरी तय करना बाकी है. उसके बाद मजदूरों तक बचाव कर्मी पहुंच जाएंगे और उन्हें पाइप के जरिए बाहर लेकर आएं।  जैसे ही मजदूर पाइप के अंदर रेंगकर बाहर निकलेंगे तो उनके लिए जरूरी स्वास्थ्य व्यवस्था कर दी गई है

NSIT
Nsmch