LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

पुलिस से बचने के लिए खुद को किया मृत घोषित, अब अपने घर से ही धराया दो लाख का इनामी बदमाश

पुलिस से बचने के लिए खुद को किया मृत घोषित, अब अपने घर से ही

JAHANABAD खबर जहानाबाद जिले से जुड़ी है। जहां परसबिगहा थाना क्षेत्र के ग्राम से॑धवा से खु॑खार अपराधी व  दो लाख के इनामी अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान गैंग मे शामिल पांच दूसरे अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पिस्टल, जिंदा कारतूस सहित अन्य सामान भी जब्त किए गए हैं। हैरानी की बात यह है पुलिस रिकॉर्ड में वह कई साल पहले ही मृत हो चुका है। जिसके बाद पुलिस ने उसके बारे में कोई खोज खबर नहीं की और वह आराम से अपने घर में छिपकर पुलिस की आंखों में धूल झौंकता रहा।

एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि परसबिगहा थाना क्षेत्र के ग्राम से॑धवा निवासी  दो लाख का इनामी बदमाश पप्पु शर्मा को बीते रात्रि एस टी एफ की टीम ने उसके घर से  गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि बीते कई सालों से दर्जनों केस का आरोपी पप्पू शर्मा अपने को मृत घोषित कर छुप कर रह रहा था। पुलिस भी पप्पू शर्मा को मृत समझ बैठा। जबकि पप्पू शर्मा पर दो लाख रुपए का सरकार द्वारा इनाम भी घोषित किया गया था।

पुलिस को भनक लग गई कि पप्पू शर्मा पुलिस के आंखों में धूल झोंक अपने को सुरक्षित महसूस कर अभी तक जि॑दा है। पुलिस को जि॑दा होने की भनक लगते ही सतर्क एवं चौकन्ना हो गया और जाल बिछाने लगी। वहीं पुलिस और पप्पू शर्मा के बीच तु डाल डाल मैं पात पात का खेल जारी रहा। वहीं पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि खु॑खार अपराधी पप्पु शर्मा घर में ही छिपकर रह रहा है। 

तत्काल एस टी एफ की टीम गठित कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में छापामारी के क्रम में पप्पू शर्मा को घर से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं जानकारी के अनुसार हथियार के सम्बंध में जानकारी प्राप्त किया जा रहा है।

NSIT
Nsmch

इस कार्रवाई में अमिताभ रंजन उर्फ पप्पु शर्मा, पिता स्व. सुरेन्द्र शर्मा, सा.-सेंधवा, याना-परसबिगहा जिला-जहानाबाद के साथ  नंदन कुमार, पिता-जितेन्द्र शर्मा, सा.-सुजौला, थाना-परसबिगहा, जिला-जहानाबाद,  राकेश कुमार, पिता-परमानन्द शर्मा, सा.-सुजौला थाना-परसबिगहा, जिला-जहानाबाद,  अमन कुमार, पिता-परशुराम शर्मा, सा.-सुजौला थाना-परसबिगहा, जिला-जहानाबाद, मिंटु रंजन, पति-अमिताभ रंजन उर्फ पप्पु शर्मा, सा.-सुजौला थाना-परसबिगहा, जिला-जहानाबाद और दीपा रंजन, पिता-अमिताभ रंजन उर्फ पप्पु शर्मा, सा.-सुजौला थाना-परसबिगहा को गिरफ्तार किया है।

REPORT - RITESH KUMAR